दुनियाभर में भारतीय नौसेना के जहाज में चालक के रूप में काम करने वाली सभी भारतीय महिलाओं को बधाई :प्रधानमंत्री

0

नई दिल्ली,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  दुनियाभर में भारतीय नौसेना के जहाज में चालक के रूप में काम करने वाली सभी भारतीय महिलाओं को बधाई दी है। बता दें कि आज 6 महिलाओं का एक दल दुनियाभर का चक्कर लगाकर गोवा पहुंचा है। इन महिलाओं का दल पिछले 8 महीने से दुनायाभर का चक्कर लगा रहा था। नाविका सागर परिक्रमा नामक अभियान को पिछले साल 10 सितंबर में आईएनएस मंडोवी नाव पूल से रवाना किया गया था।
इनके घर वापसी आने पर पीएम मोदी ने इन सभी महिलाओं को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा कि नाविका सागर परिक्रमा को पूरा करने के लिए आईएनएसवी की भारतीय नौसेना की महिला दल को हार्दिक बधाई। साथ ही कहा कि घर में आपका स्वागत है। देश को आप पर गर्व है।

बता दें कि इस दल को लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी लीड कर रही थीं। चालक दल में लेफ्टिनेंट कमांडर्स प्रतिभा जामवाल और स्वाती पी शामिल थीं। वहीं अन्य सदस्यों में लेफ्टिनेंट ऐश्वर्या बोडदापति, एस विजया देवी और पायल गुप्ता थीं।

साभारः अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *