MP : कांग्रेस की कमान कमलनाथ के हाथ, सिंधिया चुनाव अभियान प्रमुख

0

भोपाल। लंबे इंतजार और सियासी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस ने मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ नेता कमलनाथ की ताजपोशी कर दी। इस पद के दूसरे दावेदार सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष की जवाबदारी दी गई है।

क्षेत्रीय, गुटीय और जातीय संतुलन बैठाने की गरज से पहली बार चार कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति भी की गई है। नाथ 1 मई को अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष के अलावा जिन चार नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया वे हैं। बाला बच्चन, रामनिवास रावत, जीतू पटवारी और सुरेन्द्र चौधरी।

कांग्रेस में ऐसा पहली बार हो रहा है जब अध्यक्ष के अलावा चार चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हों।कांग्रेस में हुए इस फेरबदल का इंतजार पिछले दो-तीन साल से था|

लेकिन पार्टी नेतृत्व यह तय नहीं कर पा रहा था कि कमलनाथ और सिंधिया में से किसे प्रदेश अध्यक्ष बनाएं और किसे चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष। इस ऊहापोह का लाभ अरुण यादव को मिला और वे चार साल से ज्यादा समय तक अध्यक्ष रहने का कीर्तिमान बना गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *