ममता बोलीं, सीजेआइ के खिलाफ कांग्रेस का महाभियोग नोटिस गलत

0

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआइ) दीपक मिश्रा के खिलाफ लाया गया महाभियोग नोटिस अनुचित था। तृणमूल कांग्रेस ऐसे महाभियोग नोटिस का समर्थन नहीं करती।

ममता ने एक बांग्ला न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि कांग्रेस ने सीजेआइ के खिलाफ महाभियोग नोटिस देकर गलती की है। कांग्रेस चाहती थी कि हम उनका समर्थन करें, लेकिन हमने नहीं किया। मैंने सोनिया गांधी से कहा कि राहुल गांधी को महाभियोग नोटिस नहीं लाने को कहें। मेरी पार्टी न्यायपालिका में हस्तक्षेप नहीं करना चाहती थी।

कांग्रेस भी चाहे तो बन सकती है थर्ड फ्रंट का हिस्सा
थर्ड फ्रंट पर बोलते हुए ममता ने कहा कि वह निश्चित रूप से तीसरा मोर्चा बनाएंगी। मुख्यमंत्री ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र की सरकार तीसरे मोर्चे से डर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी यदि मोर्चे का हिस्सा बनना चाहेगी तो इसमें कोई समस्या नहीं है। फ्रंट एक आम लक्ष्य की ओर काम करेगा और जो भी इसका समर्थन करना चाहता है, उसका स्वागत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *