क्यूबा में नए युग की शुरुआत, डियाज कैनल बने देश के नए राष्ट्रपति

0

हवाना : क्यूबा में गुरुवार को राउल कास्त्रो के राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद कास्त्रो युग का अंत हो गया। कास्त्रो ने उपराष्ट्रपति मिगेल डियाज कनेल को अपना पद सौंपा। इसी के साथ देश की सत्ता पर छह दशक से काबिज कास्त्रो भाइयों का राज भी खत्म हो गया।
57 वर्षीय कनेल राष्ट्रपति पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे। क्यूबा की सरकारी न्यूज वेबसाइट क्यूबाडिबेट के अनुसार, कनेल को नेशनल असेंबली में 604 में से 603 वोट मिले। वह पांच साल तक के लिए राष्ट्रपति पद पर बने रहेंगे।

कनेल कम्युनिस्ट पार्टी के सर्वोच्च नेताओं में से एक है। वह 2013 में पहली बार देश के उपराष्ट्रपति बने थे। 1959 की क्रांति के बाद वह देश के पहले ऐसे नेता हैं जो कास्त्रो परिवार से न होने के बावजूद राष्ट्रपति बने हैं।

2006 से राष्ट्रपति थे राउल
शीत युद्ध में अहम भूमिका निभाने वाले फिदेल कास्त्रो और उनके बाद छोटे भाई राउल कास्त्रो ने देश की सत्ता लंबे समय से संभाल रहे थे। 86 साल के हो चुके राउल 2006 से देश के राष्ट्रपति थे। बड़े भाई फिदेल की बीमारी की वजह से उन्होंने यह पद संभाला था। हालांकि, राउल 2021 में कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के होने तक पार्टी के अध्यक्ष बने रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *