जम्मू कश्मीर से बस्तर तक जवानों की मौत भाजपा और भारत की रक्षामंत्री के लिए नही चिंता का विषय

0
निर्मला सीतारमण ने बीजापुर नक्सली हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देना उनके शहादत पर दो शब्द कहना भी जरूरी नहीं समझा -कांग्रेस
रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने भारत की रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के छत्तीसगढ़ प्रवास पर नैतिक जिम्मेदारी से मंुह मोड़ने, को लेकर तीखा बयान जारी करते हुये कहा कि केंद्रीय रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने बीजापुर नक्सली हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देना उनके शहादत पर दो शब्द कहना भी जरूरी नहीं समझा। प्रदेश की जनता रक्षामंत्री से  जम्मू कश्मीर से बस्तर तक जवानों की मौत भाजपा और भारत की रक्षामंत्री के लिए नही चिंता का कोई विषय। बीजापुर नक्सली हमले की घटनाओं से वीर जवानों का मनोबल ऊंचा रखना आवश्यक नहीं लगा। प्रदेश के गृहमंत्री और देश की रक्षामंत्री में नही है कोई फर्क, जिम्मेदारी और जबावदारी से हमेशा ही भागते रहे है। प्रदेश में पिछले लगभग 15 वर्षो से सत्ता पर काबिज रमन सरकार की गलत नक्सल नीतियों का ही परिणाम है कि हमारे जवान हजारो की संख्या में मारे जा चुके है। कमजोर भाजपा की सरकार ने करोड़ो रूपये नक्सली उन्मूलन के नाम पर भ्रष्टाचार कर वीर जवानों के शहादत को भी नहीं बकसा है। बस्तर के ग्रामीण आदिवासी भय और भ्रष्टाचार के भेट चढ़ रहे है, एक ओर नक्सलियों के आंतक का निशाना बनते है। वहीं दूसरी और नक्सलियों का मुखबिर बताकर पुलिस का निशाना बनते है। पूरे बस्तर को आदिवासी विहीन बनाने की साजिश जारी है। भाजपा सरकार के झूठे दावे सच्चाई को नहीं दबा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *