प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनाअंतर्गत छत्तीसगढ़ में 14 सालों में 17.20 लाख से ज्यादा मछुआरों का किया गया बीमा

0

रायपुर, / छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत पिछले 14 सालों में 17 लाख 20 हजार 779 मछुआरों को बीमा दायरे में लाया गया। वर्ष 2003-04 में मात्र 24 हजार 283 मछुआरों का बीमा किया गया था, जबकि वर्ष 2017-18 में दो लाख 10 हजार मछुआरों का बीमा किया गया। योजना के तहत मछुआरों का निःशुल्क बीमा किया जाता है। बीमा के लिए मात्र 12 रूपए की वार्षिक प्रीमियम राशि निर्धारित की गई है। इसमें से 6-6 रूपए केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है।
मछली पालन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां बताया कि मछुआ परिवारों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना के तहत मछुआरों का व्यक्तिगत बीमा किया जाता है। बीमित मछुआरों की किसी भी दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु, स्थायी अपंगता और अस्थायी अपंगता होने पर बीमा का लाभ दिया जाता है। आकस्मिक मृत्यु या स्थायी अपगंता की स्थिति में दो लाख रूपए की बीमा राशि दी जाती है।
श्री अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2003-04 में 24 हजार 283, वर्ष 2004-05 में 31 हजार 400, वर्ष 2005-06 में 32 हजार 857, वर्ष 2006-07 में 42 हजार 073, वर्ष 2007-08 में 42 हजार 299, वर्ष 2008-09 में 63 हजार 142, वर्ष 2009-10 में 72 हजार, वर्ष 2010-11 में एक लाख 56 हजार 677, वर्ष 2011-12 में एक लाख 26 हजार 551, वर्ष 2012-13 में एक लाख 59 हजार 997, वर्ष 2013-14 में एक लाख 70 हजार 500 तथा वर्ष 2014-15 से वर्ष 2017-18 तक हर साल दो लाख 10 हजार मछुआरों का बीमा कराया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *