राष्ट्रपति ने शारदा सिन्हा सहित कई हस्तियों को दिए पद्म पुरस्कार

0

नई दिल्लीर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोक गायिका शारदा सिन्हा, समकालीन भारतीय कलाकार लक्षमण पाइ, अभिनेता मनोज जोशी और भारत में रूस के पूर्व राजदूत अलेक्जेंडर कादाकिन (मरणोपरांत) सहित कई हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने सोमवार को पांच हस्तियों को पद्म भूषण और 38 को पद्मश्री से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में समारोह सम्मान आयोजित किया गया था।

इस मौके पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। समारोह के दौरान जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा गया।

अभिनेता जोशी, कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए काम कर रहे दासमोदर गणेश बापट, मणिपुर की बुनकर सुबादानी देवी आदि को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कर्नाटक के सूफी भजन गायक इब्राहिम नबीसाहेब सुतकर, वन्यजीव संरक्षक रोमुलुस व्हितकर और मिजोरम के शिक्षा शास्त्री ए. जाकिया को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने वाले विदेशियों में फिलीपींस के जोस मा जोय भी शामिल हैं। उन्हें व्यापार एवं उद्योग में योदान के लिए पद्मश्री से नवाजा गया है। मलेशिया के दातुक रामली इब्राहिम (कला नृत्य), लाओस के बोउनलप केओकांगना (साहित्य), कंबोडिया के हुन मान्य (सार्वजनिक मामले), जापान के प्रोफेसर टोमिओ मिजोकामी (साहित्य एवं शिक्षा), म्यांमार के थांत म्यइन्ट यू (सार्वजनिक मामले) और इंडोनेशिया के बापक न्योमान नुआरता (कला-प्रतिमा) को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *