कांग्रेस के पूर्व मंत्री सहित 500 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा

0

विष्णु के सुशासन को राज्य की जनता ने हाथो-हाथ लिया है अब लोकसभा में जनता ने मन बना लिया 400 पार: टंकराम वर्मा

यह लोकसभा चुनाव भारत के सुनहरे भविष्य का चुनाव है – चुन्नीलाल साहू

देश में एक ही गारंटी चलती हैं और वो है मोदी जी की – रूपकुमारी चौधरी

जिस तरह से देश ने हाल ही में दो बार दीवाली मनाई, उसी तरह से हम दो बार होली भी मनाएंगे – सरला कोसरिया

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने किया बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

महासमुंद / रायपुर। आज कांग्रेस के पूर्व मंत्री डॉ. हरिदास भारद्वाज एवं सरायपाली राज परिवार के लीनेन्द्र बहादुर सहित 500 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विचारधारा से प्रभावित होकर राजस्व, खेल एवं युवा मंत्री श्री टंकराम वर्मा तथा महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के समक्ष भाजपा का दामन थामा। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ हरिदास भारद्वाज, राजा नीलेंद्र बहादुर सिंह, रोमी सलूजा, छात्र नेता, सुशीला पटेल, अविनाश सिंह, पार्षद दुर्गा खिरचंद बारी, पूर्व पार्षद श्रीमती कृष्णा सलूजा, पूर्व कमर्चारी नपा ईश्वर यदु, सोसायटी अध्यक्ष तोषगांव मोहित रौतिया सहित राजेश मेहर, रसबो मेहर, दुखिश्यम पटेल, जयनंद गाहिर, आनंद साहू, चित्रसेन नायक, सोनसाय बरीह, परमेश्वर चौधरी सहित जनपद सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, सचिव, पंच, ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता, पदाधिकारी हजारों की संख्या में आज भाजपा का दामन थामा। महासमुंद लोकसभा के अंतर्गत सरायपाली विधानसभा में आज भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था। प्रदेश मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा कामता पटेल एवं धनेश नायक के नेतृत्व में 500 कार्यकर्ता में 7 जनपद सदस्य, 8 सोसायटी अध्यक्ष, 10 सरपंच, 100 पंच सहित सामाजिक कार्यकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता ने प्रवेश किया।
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही भारतीय जनता पार्टी पूरे एक्शन मोड में है। 26 अप्रैल को महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है। चुनावी आगाज के लिए भारतीय जनता पार्टी ने महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा में बृहद कार्यकर्ता सम्मेलन करने का निर्णय लिया। उसी क्रम आज सरायपाली विधानसभा के चारों मंडल के कार्यकर्ताओं का एक बड़ा सम्मेलन हुआ। जिसमें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री मान. टंक राम वर्मा ने कहा मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन को राज्य की जनता ने हाथों-हाथ लिया है और पूरे राज्य में अभूतपूर्व खुशी का माहौल है। यह नए और विकसित भारत के लिए है। हमारे प्रधानमंत्री सपनों में नहीं, संकल्प में यकीन करते हैं। पिछले विधनासभा चुनाव के परिणाम से हतोत्साहित नहीं होकर बल्कि उत्साहित होकर कार्यकर्ता फिर से लोकसभा चुनाव की तैयारी में दिन-रात जुटे हैं। मुझे संतोष का अनुभव हो रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता और नेतागण बूथ से लेकर विधानसभा एवं जिले स्तर तक की सभी चुनावी तैयारियों में दिन-रात एक कर रहे हैं। सभी अनुभवी नेताओं और देव स्वरूप कार्यकर्ताओं से अपील है कि अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने तक एक क्षण के लिए भी रुकें नहीं, थकें नहीं।
सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने मात्र 90 दिन की अल्पावधि में जनता के हित के लिए जो काम किया, जो योजनाएं बनाई और उन्हें सफलतापूर्वक लागू किया, वह 10 वर्ष के मोदी सरकार के कार्यकाल का एक छोटा-सा मॉडल है। केवल 90 दिनों में ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने 14 दिसंबर को पहले कैबिनेट में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास को स्वीकृति दी गई। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्मदिन सुशासन दिवस 25 दिसंबर के दिन किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस का भुगतान किया गया। धान खरीदी की लिमिट प्रति एकड़ 21 क्विंटल की गई। किए गए वादे के मुताबिक श्री रामलला दर्शन के लिए ट्रेन रवाना की गई। युवाओं के न्याय दिलाने पीएससी की जाँच सीबीआई को सौंपी गई। प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रु. की राशि अंतरित की गई। प्रदेश के किसानों को 13 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि एकमुश्त उनके खाते में ट्रांसफर की गई। अस्थायी, संविदा व अन्य कमर्चारियों की समस्याओं के समाधान हेतु कमेटी का गठन किया गया। मोदी गारंटी के अनुसार राज्य के कमर्चारियों को 7वें वेतनमान में 4 प्रतिशत की महंगाई भत्ता एवं पेंशनरों के महंगाई राहत में 4 प्रतिशत की वध्दि करने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय से कमर्चारियों को कुल 816 करोड़ रुपए लाभ प्राप्त हुआ। कांग्रेस शासनकाल में पत्रकारों के साथ हुए उत्पीड़न की जांच हेतु गृह सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाये जाने की घोषणा की। मोदी की गारंटी के अनुरुप तेंदूपत्ता प्रति मानक बोरा की दर 5500 रुपए की गई एवं इसके अतिरिक्त संग्राहकों को 4500 रुपए बोनस की भी घोषणा की गई। ऐसे सभी कार्य जो विधानसभा चुनाव में लोगो से कहा गया वह पूरा किया जा रहा है जिसका निश्चित रूप से हमें लाभ मिलेगा ।
लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने देश के लोगों के लिए पांच न्याय गारंटी दी हैं। इसे महज चुनावी सब्जबाग दिखाना कहते है। कांग्रेस की देश में अपनी कोई साख नहीं बची है। अब वो देश की जनता को 5 न्याय की गारंटी दे रही हैं ये महज चुनावी सब्जबाग दिखाने के अलावा कुछ भी नहीं है। झूठ परोसना कांग्रेस की फितरत में ही हैं। देश में सिर्फ एक ही गारंटी चलती हैं और वो है मोदी जी की गारंटी। इनकी गारंटी के आगे सभी की गारंटी कहीं भी नहीं टिकतीं हैं। अपने अस्तित्व की तलाश में भटक रही कांग्रेस पार्टी को देश की जनता से इस तरह के झूठे वादे नहीं करना चाहिए…? 50 वर्षों तक देश में राज करने वाली कांग्रेस पार्टी सिर्फ गांधी परिवार की सेवा , सत्कार में लगी रही। जनता के दु:ख – तकलीफों से इनका कोई सरोकार नहीं रहा….? सत्ता सुख भोगते – भोगते कांग्रेसी शायद यह भूल गए कि लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन हैं कभी लोकसभा में चार सौ सीटें जीतने वाली कांग्रेस आज दहाई के आंकड़े तक सिमट कर रह गई है। देश ने दस साल यूपीए सरकार के शासन को भी देखा है जब सारे फैसले दस जनपथ से पूछकर लिए जाते थे। भ्रष्टाचार और घोटालों में कांग्रेस सारे बड़े नेता लिप्त रहे। आखिर किस मुंह से कांग्रेस देश की जनता ‌के पास वोट मांगने जाएगी। क्योंकि कांग्रेस के पास न कोई नीति है और न ही विकास कार्य करने की नीयत ….? वर्ष 2014 को वो स्वर्णिम काल आया जब एक गरीब मां का बेटा नरेन्द्र मोदी भारत देश का प्रधान सेवक बना और देश आज सफलता की ऊंचाईयों को छू रहा हैं यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की ही नीतियों का ही असर है कि आज हम विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं और बहुत जल्द तीसरे पायदान पर पहुंच जाएंगे और भारत देश विश्व गुरु बनेगा। क्योंकि देश की जनता यह अच्छी तरह से जानती है कि मोदी जी जो कहते हैं उसे जरूर पूरा करते हैं। आज जब कांग्रेस पार्टी अपने अस्तित्व को तलाश रही हैं और जब मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी का अकेले मुकाबला नहीं ‌कर पायी तो सारे भ्रष्टाचारियों को ‌अपने साथ लेकर इंडी ( घमंडिया) गठबंधन बना लिया। सारे विरोधी एक हो गए और इनके गठबंधन में ही कुर्सी को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। अभी चुनाव की तिथियां घोषित हो चुकी है बहुत से राज्यों में तो कांग्रेस ने अपने आधे ही उम्मीदवारों की घोषणा की हैं। दरअसल कांग्रेस का अपने ही सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे को लेकर तनातनी चल रही हैं।
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सरला कोसरिया ने कहा कि जिस तरह से देश ने हाल ही में दो बार दीवाली मनाई, उसी तरह से हम दो बार होली भी मनाएंगे। लोकसभा चुनाव में 400 पार करने की संकल्प की सिध्दि के लिए एवं महासमुंद लोकसभा से जीत के लिए धमतरी से सरायपाली और दूरस्थ अंचल देवभोग तक भाजपा का परचम लहराना होगा और इसके लिए आपके विधानसभा के साथ साथ पूरे लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता एकमत होकर, एकजुट होकर इस काम में जुटे हुए हैं। मंच में प्रमुख रूप से केबिनेट मंत्री छ ग शासन श्री वर्मा, भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, सांसद चुन्नीलाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, जगन्नाथ पनिग्राही, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल, रामलाल चौहान, छत्तर सिंह नायक, श्रीमती संध्या परघनिया, श्रीमती देवकी दीवान, प्रदेश मंत्री कामता पटेल, राजेंद्र नायक, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र कुमार पटेल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुमारी भास्कर, धनेश नायक, मंडल अध्यक्ष उपेंद्र चौधरी, संजय डडसेना, प्रदीप साहू, विद्या चौधरी, मंत्री प्रधान, रुपकुंवर पटेल आदि वरिष्ठ भाजपा नेता मंचासीन थे। सम्मेलन का मंच संचालन स्वर्ण सिंह सलूजा एवं कामता पटेल ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से भूपेश सलूजा, विजय प्रधान, उद्धव नंद, डॉ आशीष दास, आशीष सेन, प्रमोद सागर, गुंजन अग्रवाल, विक्रम यादव, किशन जैसवाल, सोहन पटेल, धर्मेंद्र चौधरी, प्रखर अग्रवाल, धर्मेंद्र ठाकुर, इकबाल खान, लोकनाथ बारी, किरण बेहरा, उत्तर निषाद, मीडिया प्रभारी विदित धनानिया, मुरलीधर नायक, सुरोतीलाल लकड़ा, मानबोध मिरी, नरेंद्र प्रधान, नीरज अग्रवाल, गजेंद्र ठाकुर, कन्हैया पटेल, बाबा सेन, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सम्मेलन के पूर्व अन्य पार्टी के कार्यकर्ता जो भाजपा प्रवेश केलिए स्थानीय गीता भवन में एकत्रित हुए, उसके पश्चात सैकड़ो कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में नई मंडी कार्यक्रम के दौरान नारेबाजी करते हुए स्थल पहुंचे। अतिथियों द्वारा सभी को कमल छाप का गमछा पहनाकर स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *