कलेक्टर के निर्देश पर चेकपोस्ट स्थापना के साथ ही 24 X 7 रहेगी कर्मचारियों की तैनाती

0

अनूपपुर 04 जनवरी 2024/ उपार्जन नीति वर्ष 2023-24 के तहत किसानों से कम दर पर धान खरीदी कर व्यापारी/बिचौलिए समर्थन मूल्य में विक्रय कर अनैतिक लाभ अर्जित करते हैं। इसकी रोकथाम के लिए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री आशीष वशिष्ठ ने छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे हुए मार्गों पर 15 जनवरी 2024 तक के लिए चेकपोस्ट/नाका स्थापित करते हुए अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यिूटी लगाई है। विकासखण्ड पुष्पराजगढ़ के जालेश्वर, बिजौरी नाका पेण्ड्रा रोड तथा कबीर चबूतरा में चेकपोस्ट स्थापित किया गया है। विकासखण्ड पुष्पराजगढ़ हेतु नोडल अधिकारी प्रभारी सचिव कृषि उपज मण्डी अनूपपुर श्री रविन्द्र सिंह मो.नं. 9399389091 बनाए गए हैं। पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड के जालेश्‍वर नाका के लिए सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक हेतु सहायक उप निरीक्षक कृषि उपज मण्डी अनूपपुर श्री सौरभ मिश्रा मो.नं. 7014021615, समय शाम 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक हेतु ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री प्रभात सिंह मो.नं. 9893739260 तथा रात्रि 12 बजे से सुबह 8 बजे तक हेतु ग्राम पंचायत सचिव श्री कमलेश संत मो.नं. 9340181589, बिजौरी नाका पेन्ड्रा रोड हेतु सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक हेतु ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री अमर सिंह नेताम मो.नं. 9407833983, समय शाम 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक हेतु ग्राम पंचायत सचिव श्री श्याम सिंह मो.नं. 7999552583 तथा रात्रि 12 बजे से सुबह 8 बजे तक हेतु सहायक उप निरीक्षक कृषि उपज मण्डी अनूपपुर श्री प्रभात सिंह मो.नं. 9893900977, कबीर चबूतरा हेतु सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक हेतु ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पुष्पराजगढ़ श्री निवास सिंह पाटले मो.नं. 9669903281, समय शाम 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक हेतु आर.एच.ई.ओ. पुष्पराजगढ़ श्री विपिन कुमार वर्मा मो.नं. 8643048280 तथा रात्रि 12 बजे से सुबह 8 बजे तक हेतु ग्राम पंचायत सचिव श्री नारेन्द्र कुमार मिश्रा मो.नं. 7697569433 की ड्यिूटी लगाई गई है। इसी तरह विकासखण्ड कोतमा के कनई टोला में चेकपोस्ट स्थापित किया गया है। विकासखण्ड कोतमा हेतु नोडल अधिकारी प्रभारी सचिव कृषि उपज मण्डी कोतमा श्री बाल गोविन्द कोल मो.नं. 8349832783 बनाए गए हैं। कनई टोला चेकपोस्ट के लिए सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक हेतु ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री वी.के. गौतम मो.नं. 9009906282, समय शाम 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक हेतु ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री कौशल सिंह कुशराम मो.नं. 6261914922 तथा रात्रि 12 बजे से सुबह 8 बजे तक हेतु सहायक उप निरीक्षक कोतमा श्री रमाकांत विश्‍वकर्मा मो.नं. 8085160316 की ड्यिूटी लगाई गई है। विकासखण्ड जैतहरी के वेंकटनगर में चेकपोस्ट स्थापित किया गया है। विकासखण्ड जैतहरी हेतु नोडल अधिकारी सहायक उप निरीक्षक कृषि उपज मण्डी अनूपपुर श्री सौरव मिश्रा मो.नं. 7014021615 बनाए गए हैं। वेंकटनगर चेकपोस्ट के लिए सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक हेतु ग्राम पंचायत सचिव श्री अमन सोनी मो.नं. 7509445734, समय शाम 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक हेतु सहायक उप निरीक्षक श्री प्रभात सिंह मो.नं. 9893900977 तथा रात्रि 12 बजे से सुबह 8 बजे तक हेतु ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री राजेश ब्राम्हणे मो.नं. 6265716421 की ड्यिूटी लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *