2018 में सभी 90 सीटों में कांग्रेस की जीत ही युवक कांग्रेस का लक्ष्य:युवक कांग्रेस पूरी ताकत से भाजपा के कुशासन से लड़ रही है: उमेश पटेल

0
 
रायपुर/ युवक कांग्रेस ने प्रदेश पदाधिकारियों जिला अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की तीन घंटे तक चली बैठक में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक उमेश पटेल ने युवा कांग्रेसियों से कठिनाईयों के बावजूद भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ाई को पूरी मजबूती से लड़ने और 2018 में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सभी 90 सीटों में कांग्रेस की जीत का लक्ष्य सुनिश्चित करने और डटकर मुकाबला करने का आव्हान किया। बैठक में आगाजी माह की कार्ययोजना भी तय की गयी। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं खरसिया विधायक अध्यक्ष उमेश पटेल, कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष एवं मोर्चा संगठनों के प्रभारी महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी संतोष कुमार कोलकुडां, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी हेमंत ओगले, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव दीपक मिश्रा, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कोको पाढ़ी  सहित युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिवगण सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed