पी.एल. पुनिया बाबा गुरू घासीदास के तपोभूमि जाकर  छत्तीसगढ़ में शांति और उन्नति के लिए की प्रार्थना

0
 
रायपुर/। बलौदाबाजार में पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी पोलिंग बूथ में मजबूती के लिए काम कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्पष्ट किया है कि सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथ को प्राथमिकता देनी चाहिए और आने वाले समय में पोलिंग बूथ के परिणाम जिम्मेदारी भी तय करेंगे। एक प्रश्न के उत्तर में प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। भारतीय जनता पार्टी के वादाखिलाफी और कुशासन से जनता त्रस्त है। छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस में उम्मीद देखती है। गिरौदपूरी यात्रा के सम्बंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार तक की यात्रा राजनैतिक है किंतु गिरौदपूरी की यात्रा निजी आस्था का प्रतीक है।
हम बाबा गुरू घासीदास के तपोभूमि जाकर छत्तीसगढ़ में शांति और उन्नति के लिए प्रार्थना करेंगे। इसके पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने बूथ को मजबूत करने का निर्देश दिया। उसके बाद गिरौदपुरी जाकर गुरु गद्दी पर माथा टेका।
पत्रकारवार्ता में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक जनकराम वर्मा, महामंत्री गिरीश देवांगन तथा संचार विभाग के सदस्य सुरेन्द्र शर्मा उपस्थित थे।
गिरौदपुरी धाम के दर्शन और पूजा अर्चना में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया के साथ कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार डहरिया, रामदयाल उइके, विधायक दिलीप लहरिया, चुन्नीलाल साहू, रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष नारायण कुर्रे, संचार विभाग के सदस्य सुरेन्द्र शर्मा, बेदराम मनहर, मोतीलाल वर्मा, दिनेश यदु, राम गिडलानी, सुनील माहेश्वरी सहित हज़ारो की संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed