September 8, 2024

चचाई पुलिस ने चलाया “अभियान अभिमन्यु”

0

बरगवां अमलाई। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चचाई पुलिस द्वारा विकसित एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में महिला एवं पुरुषों की समान सहभागिता एवं महिलाओं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने एवं बालकों पुरुषों को महिला अपराधों के प्रति जागरूक करने एवं संवेदनशील बनाए जाने हेतु अभियान अभिमन्यु चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवार के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन में रविवार को अभियान अभिमन्यु चलाया गया।इस अवसर पर थाना प्रभारी बी एन प्रजापति ने कहा कि अभिमन्यु अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के पुरुषों बालकों को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक एवं महिलाओं बालिकाओं के प्रति सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है बरगवां अमलाई नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 5 अंतर्गत शहडोल अनूपपुर मुख्य मार्ग आमा टोला में इस अभियान के तहत अभिमन्यु शुभंकर के कटआउट लगाकर एवं उपस्थित आमजन को अभियान से संबंधित जानकारी दी गई इस अभियान में चचाई थाना स्टाफ के सहायक उपनिरीक्षक महिपाल प्रजापति सहित भाजपा के मंडल मीडिया प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा, विजय तिवारी, अजय यादव, पिंटू दहिया, शौकत खान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed