September 17, 2024

पहले प्रेम के झांसे में फंसाकर बनाया संबंध, और फिर करने लगा शादी से इन्कार…

0

अम्बिकापुर,प्यार, इश्क और धोखा प्यार की तो कई किस्से कहानियां आपने सुनी देखी होंगी.. लेकिन प्यार में धोखा मिलने के बाद एक लड़की पर क्या गुजरती है… प्यार में धोखा खाए उस लड़की से बेहतर और कौन समझ सकता है.. मामला अम्बिकापुर का है… यहां एक लड़की के साथ चार साल लिविंग पार्टनरशिप में रहने के बाद लड़के ने महज़ इस लिए छोड़ दिया क्योंकि वो दूसरे जाति से थी..

प्यार में धोखा मिले लड़की ने बताया कि बलरामपुर जिले का रहने वाला आनंद कुमार गुप्ता लटोरी शराब दुकान में मैनेजर है…जब लड़की पहली बार अम्बिकापुर कॉलेज में पढ़ने आई तो उस पर डोरे डालने लगा.. आनंद फ़ोन पर जबरन बातें करने लगा …मौका पाकर एक दिन उसके कमरे में घुस गया.. जहां शादी का झांसा देकर अपने चिकनी चुपड़ी बातों में फंसाकर लड़की से संबंध बनाया..

जब लड़की गर्भवती हो गई तो दवाई देकर उसका अबोर्शन कराया.. लड़की के घर वालों को जब मसला समझ में आया तो लड़की के परिवार वालों ने उसे छोड़ दिया…अब मज़बूरी में फंसी लड़की ने आनंद के रिश्ते को स्वीकार कर लिया…और दोनों पति-पत्नी की तरह साथ में रहने लगे..

शराब का आदी आनंद की जब दोनों किडनी खराब हो गई तो लड़की ने एक पत्नी की तरह उसकी सेवा की.. यहां तक कि लड़की अपनी किडनी देने को तैयार हो गई… लेकिन दोनों के रिश्तों पर शादी की मोहर नहीं थी… इसलिए ऐसा नहीं हो पाया… आखिरकार आनंद को उसके पिता ने अपनी किडनी डोनेट की..जिसका इलाज रायपुर में चला..

रायपुर से स्वस्थ होकर आने के बाद आनंद के तेवर बदल गए.. इंतजार कर रही लड़की को आनंद ने धोखा देना शुरू किया…शहर में रहकर भी उससे न मिलने के बहाने बनाने लगा…जब उस लड़की ने शादी के लिए कहा तो पैसे देकर अपना पीछा छुड़ाना चाहा.. लेकिन अपनी इज्जत गंवा चुकी लड़की ने विशेष थाने में गुहार लगाई…

फरियादी की गुहार पर विशेष थाना पुलिस ने लड़की की मेडिकल जांच कराकर एफआईआर दर्ज किया.. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर विवेचना कर रही है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *