भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिले के समस्त पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न

0

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिले के समस्त पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की एक आवश्यक बैठक भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में शाम 6 बजे सम्पन्न हुई।
बैठक में को संबोधित करते हुए जिले के अध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल ने प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी आजीवन सहयोग निधि एकत्र करने का आग्रह किया की आजीवन सहयोग निधि के रूप में 2000 रू. तक नगद एवं इससे ऊपर की राशी चेक के माध्यम से ही प्राप्त करना है उन्होने कहा कि इसी सहयोग निधि के माध्यम से ही संगठनात्मक गतिविधि संचालित की जाती है। इसलिये गंभीरता से 31 मार्च तक सभी कार्यकर्ता राशी को कार्यालय में जमा करवा दें।
बैठक में संगठनात्मक कार्य में तेजी लाने की दृष्टि से विधानसभावार कोर कमेटी का गठन किया गया। ग्रामीण विधानसभा के कोर कमेटी के सदस्य के रूप में अम्बिका यदु, श्यामसुंदर अग्रवाल, जयंती पटेल, बिन्दु महेश्वरी, रघु चन्द्राकर, जितेन्द्र धुरंधर, अकबर अली, होरीलाल देवांगन, प्रेमशंकर राव, पंकज निर्मलकर, पुष्पेन्द्र उपाध्याय, संतोष तिवारी, रामलाल साहू, खेमकुमार सेन, रामेश्वर पटेल तथा उत्तर विधानसभा के लिये मनोज प्रजापति, सूर्यकांत राठौर, चन्द्रेश शाह, मोहन एंटी, शैलेन्द्री परगनिहा, सुभाष अग्रवाल, मुरली शर्मा, अवतार बागल, हरीश ठाकुर, विपिन पटेल, कमलेश शर्मा, प्रमोद साहू, टिकेन्द्र वर्मा, संतोष साहू को बनाया गया।
बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोनी ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष गोवर्धन खंडेलवाल, रमेश ठाकुर, सूर्यकांत राठौर, अशोक पाण्डे, मनोज प्रजापति, सत्यम दुवा, हेमेन्द्र साहू, खेमराज बैद, बजरंग खंडेलवाल, बिन्दु महेश्वरी, जयंती पटेल, नवीन शर्मा, जितेन्द्र धुरंधर, श्याम चावला, सीमा साहू, अनिता महानंद, योगी अग्रवाल, मुकेश शर्मा, ज्ञानचंद चौधरी, अकबर अली, राजेश पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed