चिरमिरी:जगन्नाथ मंदिर में 13 फरवरी से होगा धर्मिक अनुष्ठान शुरू

0

पोंडी,  कवि राज   – चिरमिरी क्षेत्र का प्रशिद्ध जगन्नाथ मन्दिर का धार्मिक अनुष्ठान 13 फरवरी से 18 फरवरी 2018 तक आयोजित होगा  कार्यक्रम आयोजन संत श्री नागाबाबा महंत पुरुषोत्तम पूरी  महाराज के सानिध्य में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रीश्री रुद्र महायज्ञ, अखण्ड हरि संकीर्तन (24 प्रहार) एवं मुखशाला प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया जा रहा है, मुखशाला प्रतिष्ठा कार्यक्रम 16 फरवरी को सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसके पहले दिन 13 फरवरी को अंकुरापर्ण एवं अधिवास, 14 फरवरी से श्री नाम संकीर्तन व श्री रुद्र महायज्ञ 15 फरवरी को मुखशाला प्रतिष्ठा, अंकुरापर्ण, 16 फरवरी सुबह 9 बजे भब्य कलश यात्रा 17 फरवरी स्नान अधिवास एवं रत्नमुद, 18 फरवरी द्वार देवता स्थापना एवं पूर्णाहुति का कार्यक्रम सम्पन्न होगा, कार्यक्रम मान. के. सामल (महाप्रबंधक, एसईसीएल चिरमिरी) के अध्यक्षता में आयोजित होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मान. बंशीलाल महतो (सांसद, कोरबा लोकसभा क्षेत्र) एवं मान. भैयालाल राजवाड़े (मंत्री, खेल, श्रम एवं युवा कल्याण विभाग, छ. ग. शासन), मान. बी.आर. रेड्डी (अध्यक्ष सह प्रबंधक निर्देशक, एस. ई.सी.एल.) विशिष्ट अतिथि – श्रीमती चम्पा देवी पावले (संसदीय सचिव, छ. ग. शासन), श्यामबिहारी जायसवाल (विधायक, मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र), के. डोमरू रेड्डी (महापौर नगरपालिक निगम चिरमिरी), कीर्तिवासो राउल (सभापति, नगरपालिक निगम चिरमिरी), दीपक पटेल (प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा छ. ग.), मान. चंद्रकांत पटेल (एनआरआई, अमेरिका), लखन लाल श्रीवास्तव (भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष ) मान. ए. पी. पंडा(निर्देशक, वित्त, एस. ई. सी. एल.), रमेश सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस), डॉ. संजय सिंह (पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आर.एच.के. कुरसिया), विनय जायसवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष, चिकित्सा प्रकोष्ठ कांग्रेस) होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed