प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव राजस्थान में कांग्रेस की जीत, जनता की जीत 

0


रायपुर।
 राजस्थान में हुये तीन उपचुनावों में दो लोकसभा अलवर और अजमेर एक विधानसभा मंडलगढ़ के चुनाव परिणाम में कांग्रेस के पक्ष में जाने पर राजस्थान की जनता को बधाई देते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव ने कहा है कि यही परिणाम नवंबर के विधानसभा चुनावों में राजस्थान के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में दोहराये जायेंगे। मोदी की जनविरोधी नीतियों और भाजपा की राज्य सरकारों की कमीशनखोरी भ्रष्टाचार और प्रशासनिक आंतकवाद से राजस्थान के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की जनता भी त्रस्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed