सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने एंडेमोल शाइन इंडिया के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित रियलिटी फॉर्मेट- मास्टरशेफ इंडिया के प्रसारण अधिकारी खरीदे

0

मुंबई :- भारत विविधताओं का देश है और यहां आपको अलग-अलग संस्कृति, परंपरा और मूल्यों का खजाना देखने को मिलता है। हमारे देश का समृद्ध स्वाद और जायका अपने वैविध्यपूर्ण पकवानों के जरिये खूबसूरती से दर्शाता है। यह एकजुटता लाता है और हमें एक बनाता है।

भोजन, एकजुटता और विविधता के इसी जश्न को मनाने के लिए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन एक स्वादिष्ट यात्रा पर निकल रहा है। सोनी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित रियलिटी शो मास्टरशेप के भारतीय संस्करण के प्रसारण अधिकार हासिल कर लिए हैं। इस शो को भारत में एंडेमोल शाइन इंडिया बनाता और वितरित करता है।

2017 में मास्टरशेफ को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे सफल कुकरी टेलीविजन फॉर्मेट का खिताब मिला था। यूके से ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस से इज़राइल, इटली से लेकर मध्य पूर्व तक और भारत और उससे भी आगे तक दुनियाभर में मास्टरशेप एक टॉप रेटेड शो है। टेलीविज़न की सबसे कठिन प्रतिभा खोज प्रतियोगिताओं में से एक मास्टरशेफ को फ्रैंक रोडडम ने बनाया था और यह कई पुरस्कार जीत चुका है।

यह तीस से अधिक वर्षों से दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। यह शो दुनियाभर में 50 से अधिक देशों में बनाया जाता है और 200 से अधिक क्षेत्रों में 64 से अधिक स्थानीय संस्करणों और 10,000 से अधिक एपिसोड के साथ इसके 500 से सीजन बन चुके हैं।

मास्टरशेफ को विश्व स्तर पर 250 मिलियन से अधिक दर्शकों द्वारा देखा जाता है और इसने 100 से अधिक शौकिया शेफ को पेशेवर बना दिया है। प्रसिद्ध शैफ और पाक कला विशेषज्ञों के एक सम्मानित निर्णायक पैनल के साथ, यह शो देश के सर्वश्रेष्ठ शौकिया शैफ की खोज करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो न केवल अपने पाक कौशल का प्रदर्शन करते हैं, बल्कि अन्य बारीकियों के साथ-साथ स्वाद के महत्वपूर्ण तत्वों जैसे कि प्रस्तुति, तकनीक और इसके पीछे के विज्ञान को भी सीखते हैं।

Promo Link : https://www.instagram.com/p/ChOvwUntEkS/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed