कांग्रेस की फूट डालों और राज करो की नीति सफल नही होने देगी भाजपा: शिवरतन शर्मा

0
रायपुर ,आज दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी द्वारा छत्तीसगढ़ में गुजरात की कांग्रेसी रणनीति लागू करने पर अपनी प्रतिक्रिया में भाजपा प्रवक्ता शिवरतन शर्मा ने कहा कि कांग्रेसी 14 साल के कुपोषण से शिकस्त हो गए है अब उन्हें सत्ता रूपी संजीवनी प्राप्त करने के लिए गुजरात प्रदेश की कांग्रेसी रणनीति पर चलने के लिए आदेश दिया गया है जैस जानकारी में आया है यह भविष्य के लिए खतरे की घंटी है क्योंकि प्रदेश के सामाजिक सौहार्द पर खतरा मंडराने लगा है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि लगातार एक के बाद एक प्रदेश से सत्ता खोने के बाद श्री राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर स्वयं कांग्रेसी ही प्रश्न उठा चुके है इसलिए राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी व उनकी पार्टी के लिए अस्तित्व का खतरा देख अब यह सत्ता प्राप्त करने के लिए कोई हद पार करने के लिए परहेज नही कर रहे है जैसा कि गुजरात चुनाव में देखा जा चुका है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों की तर्ज पर कांग्रेस पार्टी ने फूट डालों और राज करो की नीति अपनाई। पहले एक समुदाय का तुष्टिकरण कर सत्ता में रहे अब उन्हें छोड़ मंदिरों के दर-दर पर पहुंच कर दूसरे की भावना में सहारा ढूंढ रहे है। गुजरात में समाज को बांट चुनाव जीतने की मंशा पूर्ण ना होने पर अब यही फार्मूला छत्तीसगढ़ में लागू करने की मंशा रख रहे है जो आश्चर्य जनक नही है। हम गुजरात की तरह छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस के खतरनाक मंसूबे पूरे नहीे होने देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed