अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 50 वें प्रांतीय अधिवेशन के अवसर पर निकली भव्य शोभा यात्रा

0

रायपुर।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 50 वें प्रांतीय अधिवेशन के अवसर पर परिषद द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो से भव्य शोभा यात्रा (रैली) का आयोजन किया गया। संपूर्ण छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में जिले के समस्त पदाधिकारीयों की उपस्थिति में लाखेनगर चौक पर पुष्प वर्षा एवं माला पहना कर किया गया।
भाजयुमों के जिला सह मीडिया प्रभारी राहुल राय ने बताया की परिषद की भव्य रैली में राष्ट्रवादी नारों से महौल गुंजाय मान था, भारत माता की जय, वन्दे मातरम् एवं कौन चले भई कौन चले भारत माँ के लाल चले जैसे नारे माहौल को राष्ट्रवादी बना रहे थे विभिन्न जिलो से आये विद्यार्थी कार्यकर्ताओं द्वारा एक और नारा लगया गया धन्यवाद, धन्यवाद रायपुर वासियों धन्यवाद इस विशाल स्वागत कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजेश पाण्डेय सहित राजधानी रायपुर भाजपा कोषाध्यक्ष एवं भाजयुमो जिला प्रभारी योगी अग्रवाल एवं प्रदेश युवा आयोग सदस्य अमजीत छाबड़ा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अखिलेश कश्यप, प्रदेश सह-कार्यालय प्रभारी अनुराग पाण्डेय, जिला महामंत्री सचिन मेघानी, उपाध्यक्षगण डॉ. उपेन्द्र त्रिवेद्वी, सुमीत शर्मा, महेन्द्र मूलनकर, मंत्री विशेष शाह, विजय व्यास, राम प्रजापति, भाजयुमो जिला कार्यालय प्रभारी मनोज शर्मा, सह- मीडिया प्रभारी राहुल राय, आशीष आहूजा, वासु शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य प्रेम तांडी, नासिर खान, रविकांत तिवारी, अजय सोनी, प्रशांत शर्मा, राजू श्रीवास, तरूण गुप्ता, डॉ. उत्कर्ष त्रिवेद्वी, अतुल यादव, सुशील जामबुलकर, किन्सुख बोस, रोहित मोरे, बोधन यादव, सोनू आसिफ खान, राज अग्रवाल, शहजाद, हरिश झा,बलराम मेघानी, बोधन यादव, शुभम विश्वकर्मा, रोहित ढीमर, मनीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed