न्याय योजना से मजदूरों को 6000 रु सालाना मिलेगा तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों हो रहा है?

0

रायपुर /9 जनवरी 2022/ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि जिस भाजपा की केंद्र सरकार किसान सम्मान निधि की 6000 रु को तीन किश्त में दे रही है।किसान सम्मान निधि के हर क़िस्त के पहले किसानों का कागजात चेक कर रही हैं कई किसानों से सम्मान निधि  राशि को वापस मांगी  रही हैं। ऐसे में भाजपा के नेता किस मुंह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना पर सवाल उठा रहे हैं ?भाजपा नेताओं को अपने केंद्र सरकार को सलाह देना चाहिए की किसानों को अपमानित करना प्रताड़ित करना बंद करें और  किसान सम्मान निधि की राशि एक मुश्त किसानों को दे।असल मायने में भाजपा को छत्तीसगढ़ के किसानों मजदूरों युवाओं महिलाओं के विकास आर्थिक संबलता  एवं छत्तीसगढ़ी कला संस्कृति परंपरा तीज त्यौहार को देश में मिल रही नई पहचान से चिढ है। भाजपा चाहती है कि छत्तीसगढ़ के किसान मजदूर महिलाएं युवा हमेशा चंद पूंजीपतियों के आगे हाथ फैलाते रहे उनकी चाकरी करें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सरकार छत्तीसगढ़ के सर्वहारा वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने आर्थिक से मजबूत बनाने के लिए व्यक्ति विकास के नीति पर काम कर रही है इसीलिए न्याय योजना के माध्यम से हर वर्ग को सक्षम और मजबूत बना रही है।प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार 26 जनवरी को राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना में पंजीकृत  कृषि भूमिहीन मजदूरों को पहला क़िस्त देकर 6000रु सालाना की आर्थिक मदद योजना की शुरवात करने जा रही है। इस योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ के 20हजार गांव के भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक मदद मिलेगी।रोजी रोजगार के तलाश में पलायन रुकेगा गांव में ही मजदूरों को काम और पैसा मिलेगा।  इसके पहले राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से धान  मक्का गन्ना कोदो कुटकी रागी दलहन तिलहन फलदार वृक्ष एवं सब्जी उत्पादन वाले किसानों को 9 हजार एवं 10हजार रु प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। गोधन न्याय योजना के माध्यम से 2रु किलो में गोबर की खरीदी कर राज्य के 80हजार महिलाओं को पशुपालकों को गोठान समितियों को भी आर्थिक मदद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *