नगरीय प्रशासन मंत्री ने मंदिर हसौद में करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात

0

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज रायपुर जिले के मंदिर हसौद और रीवां ग्राम में धान खरीदी महोत्सव में शामिल हुए और वहां धान खरादी की शुरूआत की। डॉ. डहरिया ने यहां ं3 करोड़ 66 लाख रूपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इन विकास कार्यों में पानी की टंकी, सड़क, नाली, खेल मैदान, शैड एवं वॉउड्रीवाल के निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल है।

विकास कार्यों के लोकार्पण, भूमिपूजन एवं धान खरीदी महोत्व के कार्यक्रम में डॉ. डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार ने किसानों की खुशहाली के लिए राजीव गांधी न्याय योजना, किसानों की ऋणमाफी, सिंचाई कर माफ और गोधन न्याय योजना जैसी अन्य योजनाएं संचालित की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी स्वयं किसान है इसलिए किसानों की समस्याओं और जरूरतों को जानते हैं। प्रदेश में खेती किसानी को बढ़ावा देने के लिए जैविक खेती, उन्नत किस्म की फसलों के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसमें उनकी आदमनी मंे इजाफा हो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने नरवा, गरवा, घुरूवा और बारी जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना के अंतर्गत उनके खातों में पैसा डाला जा रहा है। इससे किसानों में खुशहाली आयी है किसानों का पैसा बाजार में आने से छत्तीसगढ़ में कोरोना काल में भी विश्वव्यापी मंदी बेअसर रही है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लोगों की सुविधाओं के लिए ग्रामीण एवं अन्य क्षेत्रों में लगातार निर्माण व विकास के कार्य कराएं जा रहे है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेशभर में धान खरीदी शुरू हुई है। धान खरीदी के समय किसानों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई है। कार्यक्रम में किसान, पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। डॉ. डहरिया ने कार्यक्रम में ग्राम रींवा में क्षेत्र के मितानिनों और किसानों और पंचायत प्रतिनिधि को सम्मानित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *