प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने महात्मा गांधी जयंती पर उनकी जीवनी पर आधारित पत्रिका ’द बैरिस्टर के मुख्य पेज को लांच किया

0

पत्रिका का प्रकाशन प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग करेगा

रायपुर/02 अक्टूबर 2021। प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में आज महात्मा गांधी जी की जयंती के शुभ अवसर पर प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग द्वारा प्रकाशित होने वाली पत्रिका ’द बेर्रीस्टर’ के मुख्य पेज का विमोचन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने किया। इस पत्रिका द बैरिस्टर में महात्मा गांधी द्वारा 22 वर्षो तक किये गए वकालत और उनकी भूमिका विषय पर सभी बुद्धिजीवियों के लेख का संकलन कर प्रकाशित किया जाएगा। आज के संछिप्त कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश महामंत्री द्वय रवि घोष, चंद्रशेखर शुक्ल, संचार विभाग के प्रमुख और छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री दिलीप कोसरे, मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ल, सहित विधि विभाग के अध्यक्ष संदीप दुबे, महामंत्री सुरेंद्र वर्मा, नंद कुमार पटेल, अजय गंगवानी मीडिया को ऑर्डिनेटर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *