सीएमओ धनपुरी रवि करण त्रिपाठी स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के लिए भोपाल में सम्मानित हुए।

0

शहडोल (अविरल गौतम) धनपुरी राजधानी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत संभाग शहडोल के धनपुरी नगरपालिका को मिला सम्मान।स्वच्छता की बुनियाद अंतर्गत नगर पालिका परिषद धनपुरी को प्रदेश में दूसरा एवं संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर प्रशासन एकेडमी परिसर भोपाल में नगरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। स्वच्छ सर्वेक्षण स्वच्छ भारत मिशन अभियान अंतर्गत स्वच्छता की बुनियाद प्रतियोगिता अंतर्गत राज्य शासन द्वारा कराए गए, सर्वे में नगर पालिका धनपुरी सूखे कचरे के प्रबंधन में प्रदेश में दूसरा स्थान एवं संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 23 सितंबर को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह नगरी प्रशासन मंत्री द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी रवि करण त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *