नगर पालिका द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कराया गया वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

0

राजनितिक दलों के प्रमुखों के द्वारा लगाया गया छायादार एवं फलदार पौधा

बलौदा बाजार/अर्जुनी- पर्यावरण की सुरक्षा एवं नगर में स्वच्छ वातावरण निर्मित हो सके इसी उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा शनिवार को स्थानीय पं. चक्रपाणी शुक्ला शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल, बलौदा बाजार में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न राजनितिक दलो के प्रमुख जनप्रतिनधियों द्वारा अलग-अलग प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधो का सुरक्षा घेरा में रोपण किया गया।

नगर पालिका द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा, बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद शर्मा, कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, डा. अजय राव, नगर पालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, सनम जांगड़े, जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, पूर्व विधायक जनकराम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, वरिष्ठ नेता विद्याभूषण शुक्ला के द्वारा विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इस अवसर मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश्वरी पटेल द्वारा आगन्तुक अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेट कर अभिनंदन किया गया, आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेता टेसूलाल धुरंधर, विजय केशरवानी, सहित ब्लाक अध्यक्ष एवं पार्षद रूपेश ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष एवं पार्षद संकेत शुक्ला, सभापति जितेन्द्र महाले, रोहित साहू, अमितेष नेताम, गौतम ठेठवार, सतीष पटेल, श्रीमती रीटा केशरवानी, प्रियंका नितिन सोनी, सविता प्रदीप साहू, डिगेश्वरी रविन्द्र नामदेव, मनजीत कौर सलूजा, मनोज कांत पुरैना, कमल टण्डन, पंकज मरैया (गोल्डी), क्रांति दिगम्बर साहू, सुरेन्द्र जायसवाल, गोविंद पात्रे, अंजनी कमल भारद्वाज, एल्डरमेन, हेमचंद केशरवानी, मनोज प्रजापति, अमित पंजवानी, सुखदेव साहू, सांसद प्रतिनिधि मणिकांत मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण किया। आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान डी.एफ.ओ. आर.के. बढ़ई, प्राचार्य बलविंदर सिंह के द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया साथ ही अन्य प्रशासनिक अधिकारियों एवं प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मिडिया के ट्रीगार्ड में भी वृक्षारोपण कराया गया। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष ईशान वैष्णव, किसान सोसायटी के अध्यक्ष पुनीतराम साहू, रामचंद पटेल, पूर्व पार्षद तिलक कन्नौजे, कमल भारद्वाज, सुरेन्द्र साहू, रविन्द्र नामदेव, पवन वर्मा, अभिषेक तिवारी, कृष्णा द्विवेदी, सौरभ पटेल, संजय पंजवानी, संजय श्रीवास, नगर पालिका के उपअभियंता राकेश कुमार सोनी, मुगल किशोर साहू, कृष्णकांत कुर्रे, गणेश राम पाड़े, अमित वर्मा, राजस्व प्रभारी राजेश यादव, सुरेन्द्र सोना, शतेन्द्र सिन्हा, तुलसी राम यादव, प्रसुन शर्मा, समयपाल जय वर्मा, रामनरेश मतावले, कैलाश सोनी, कृष्णा गेंण्डरे, नंद किशोर नेताम, अश्वनी तिवारी, अजय टण्डन, महेन्द्र निर्मलकर, दीपक टण्डन, सैयद साबिर हुसैन, विजय पाड़े, संजय कुमार साहू, धनेश पटेल, हितेश वर्मा, रविकांत वर्मा मणिकंचन केन्द्र प्रभारी सुनीता साहू, इंदू साहू, सुभाषिनी शेन्द्रे, गुरूदत्त तिवारी सहित नगर पालिका के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *