कोरिया जिले में अब तक 333.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज

0

कोरिया! भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहॉ बताया कि जिले के सभी तहसील में आज सबेरे समाप्त 24 घण्टे के दौरान 16.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 38.2 मिमी औसत वर्षा सोनहत तहसील में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में एक जून से अब तक 333.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि 01 जून 2021 से 19 जुलाई 2021 तक बैकुण्ठपुर तहसील में 404.1, सोनहत तहसील में 376.3, मनेन्द्रगढ तहसील में 275.4, खड़गवां तहसील में 325.5, चिरमिरी तहसील में 476.7, भरतपुर तहसील में 356.6 और केल्हारी तहसील में 117.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *