भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

0

भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज 20 जुलाई को

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सम्पन्न हुई। भाजयुमो की बैठक में प्रमुख रूप से संगठन माहामंत्री पवन साय, भाजयुमो प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव, ओपी चौधरी और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू मौजूद रहे।

भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारियों से परिचयात्मक चर्चा के उपरांत भाजयुमो की 20 जुलाई मंगलवार को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर चर्चा हुई। भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने बताया कि प्रदेश भाजयुमो की बैठक में भाजयुमो की आगामी विस्तृत कार्ययोजना एवं जमीनी स्तर पर गाँव गाँव तक पंचायत स्तर तक भाजयुमो की गतिविधियां बढ़ाने, युवाओं से संवाद स्थापित करने एवं युवाओं को भाजपा से जोड़ने सहित युवाओं से जुड़े विषयों प्रदेश सरकार की विफलता और नाकामी के चलते प्रदेशभर में युवाओं के सामने खड़ी हुई समस्या व परेशानियों को लेकर चर्चा की गई। भाजयुमो के आगामी कार्ययोजना को लेकर भाजयुमो पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए साथ ही भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति में लाये जाने वाले राजनीतिक प्रस्ताव के विषय मे विस्तृत चर्चा हुई एवं महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए।

भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन माहामंत्री पवन साय ने कहा कि संघर्ष, विश्वास, समन्वय, सामंजस्य, परस्पर संवाद के मूल मंत्र के साथ भाजयुमो को आगे बढ़ना हैं। संगठनात्मक दृष्टि से भाजयुमो के बूथ स्तर तक विस्तार के साथ साथ धरना प्रदर्शन आंदोलन के साथ युवाओं की आवाज बन कर भाजयुमो को काम करना हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व भाजयुमो प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से चरणबद्ध आंदोलन खड़ा करना मुद्दों को उठाना और ना सिर्फ मुद्दे उठाना बल्कि उन्हें युवा मोर्चा के आंदोलन के बूते अंजाम तक पहुंचाना भाजयुमो का लक्ष्य होना चाहिए। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ अनेक मुद्दे हैं हमे सही समय पर सही मुद्दे के साथ प्रहार करने की रणनीति पर काम करना चाहिए साथ ही स्थानीय स्तर पर भी स्थानीय मुद्दों पर भी भाजयुमो के एक एक कार्यकर्ताओं की पैनी नजर होनी चाहिए।

भाजपा प्रदेश मंत्री व भाजयुमो के प्रदेश सह प्रभारी ओपी चौधरी ने प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएससी भर्ती में गड़बड़ी से लेकर व्यापम परीक्षा आयोजित कर पाने में विफलता के साथ साथ शिक्षक भर्ती, पुलिस भर्ती जैसे अनेक विषयों में छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ लगातार अन्याय हो रहा हैं। युवाओं के साथ लगातार हो रहे अन्याय से आज प्रदेश के युवाओं में आक्रोश व्याप्त हैं। प्रदेश के युवाओं में प्रदेश सरकार के खिलाफ इतना आक्रोश हैं कि आये दिन युवा सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरते देखे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यही सही समय हैं युवाओं को अपने साथ जोड़ने का अपनी विचारधारा के साथ जोड़ने का और भाजयुमो को पूरी ताकत के साथ इस काम में जुटना होगा, छत्तीसगढ़ के युवाओं की आवाज बुलंद करना होगा।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता ही भाजयुमो की ताकत औऱ इसी ताकत के बूते 2023 में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस को उखाड़ कर फेकना हैं और भाजपा की सरकार बनाने में हम सभी को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी हैं।

भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने बताया कि 20 जुलाई मंगलवार को भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रातः 10:30 बजे से आहुत की गई हैं। भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 4 सत्रों में होगी। भाजयुमो की प्रथम कार्यसमिति बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, संगठन माहामंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री व विधायल बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, पूर्व मंत्री राकेश मूणत, भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, ओपी चौधरी, भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुन्दरनी, भाजयुमो राष्ट्री मंत्री रवि भगत सहित भाजपा नेता व भाजयुमो पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *