रामलाल रौतेल बने भाजपा अजजा मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रभारी

0

भाजपा के राष्ट्रीय टीम में रौतेल के शामिल होने पर लोगों ने दी शुभकामनाएँ

अनूपपुर (अविरल गौतम )भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की सहमति से अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने मप्र भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति के सदस्य , मप्र अजजा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं अनूपपुर के पूर्व विधायक रामलाल रौतेल को छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया है। श्री रौतेल इससे पूर्व अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री, एवं मप्र भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुके है। वे अजजा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य भी हैं।
श्री रौतेल को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने पर उनके शुभचिंतकों और पार्टी पदाधिकारियो ने शुभकामनाएँ दी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने 13 को एक पत्र जारी करके इसकी घोषणा करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की घोषणा की जाती है। इसके अनुसार रामलाल रौतेल एवं श्रीमती आशा लाकडा को छत्तीसगढ़ का प्रभारी एवं खामसिंह मांझी को सह प्रभारी बनाया गया है।
श्री रौतेल को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं मप्र भाजपा के पूर्व सह महामंत्री भगवत शरण माथुर, जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह, मप्र शासन के मंत्री बिसाहूलाल सिंह, सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, जय सिंह मरावी, प्रदेश मंत्री एवं जैतपुर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, अनूपपुर जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम, शहडोल जिलाध्यक्ष कमलप्रताप सिंह, उमरिया जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, श्रीमती रुपमति सिंह, अनिल गुप्ता, नरेन्द्र मरावी, रामदास पुरी, दिलीप जायसवाल, सुदामा सिंह सिंग्राम, जुगुलकिशोर गुप्ता, ओमप्रकाश द्विवेदी, मनोज कुमार द्विवेदी, आधाराम वैश्य, नवल नायक, प्रेमचन्द यादव, लवकुश शुक्ला, अखिलेश द्विवेदी, भूपेन्द्र सिंह, भारत सिंह, सिद्धार्थ सिंह, नवल नायक ,राहुल पाण्डेय, रामगोपाल द्विवेदी, अरुण सिंह, गजेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह शिकरवार,राम अवध सिंह, अजय शुकला, कृष्णानंद द्विवेदी, राजेश सिंह, सिद्धार्थ त्रिवेदी, चंडीकांत झा, सत्यनारायण फुक्कू सोनी, मुकेश पटेल, दिनेश राठौर,डा विष्णु मिश्रा, सुनील मिश्रा, चंद्रिका द्विवेदी, जनार्दन मिश्रा, रमा मिश्रा, आदर्श शर्मा, डा अनूप मुखर्जी, कमलेश तिवारी पिंटू, आर के गौतम, विपिन पाठक,मनोज मिश्रा, हनुमान गर्ग , मनीष गोयनका, रवि तिवारी, प्रभात मिश्रा, धर्मेन्द्र मोहिनी वर्मा, पुरुषोत्तम सिंह , शक्ति महाराज, मनोज दुबे, राजेश पटेल, राजकुमार पटेल, कुंदन सिंह शिवरतन वर्मा जितेंद्र सोनी सहित अन्य लोगों ने बधाई ,शुभकामनाएँ प्रदान की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *