रायपुर शहर के ब्लाकों एवं वार्डो में लोकवाणी का प्रसारण

0

रायपुर रविवार को विभिन्न स्थानों में रेडियो के जरिये मुख्यमंत्री का लोकवाणी कार्यक्रम सुना गया।शहर कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सभी ब्लाको एवं वार्डो में लोकवाणी प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री का यह 18 वा प्रसारण था शहर प्रवक्ता मोहम्मद फहीम ने बताया कि रायपुर शहर के सभी वार्डो के उद्यानो व सार्वजनिक स्थानों में रेडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री की बातें लोगो तक पहुचाने की व्यवस्था की गयी थी। लोकवाणी कार्यक्रम सुबह 10,30 बजे शुरू हुआ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 21 मई 2020 को राजीव गांधी किसान योजना की शुरुआत की गयी और साल भर के भीतर चार किश्तों में पूरी राशि 5 हजार 628 करोड़ का भुगतान 18 लाख 45 हजार किसानों के खाते में कर दिया इसी तरह राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2021 की पहली किश्त 1500 करोड़ रुपये का भुगतान  किया गया जिसमें 22 लाख किसान लाभन्वित हुए विगत दो वर्षों में 5 लाख 50 हजार किसान बढ़े है।साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना से किसानों की आय सहित कृषि वानिकी को मिलेगा बढ़ावा ।साथ मे वर्मी कम्पोस्ट की भी जानकारी दी गयी  कोरोना काल मे की गई व्यवस्था की भी जानकारी दी गई टीकाकरण को लेकर कहा कि उच्च प्राथमिकता से काम किया गया  राष्ट्रीय स्तर पर जो आकलन हुवे है उसमें हैल्थ केयर वर्कर को शत प्रतिशत व 90 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मी फ्रंट लाईन वर्कर को   पहली खुराक दी जा चुकी हैं जिसमे छत्तीसगढ़ देश मे तीसरे स्थान पर है प्रदेश 45 वर्ष से अधिक उम्र के 58 लाख 67 हजार का लक्ष्य  है जिसमे 45 लाख 31 हजार से अधिक लोगों को टिका लग चुका है साथ ही 18 वर्ष से 44 वर्ष  आयु वर्ग के 8 लाख 31 हजार का टीकाकरण किया जा चुका है लोकवाणी कार्यक्रम में महापौर एजाज ढेबर शभापति प्रमोद दुबे सजंय पाठक दौलत रोहड़ा   शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे नईम रजा शहर प्रवक्ता मोहम्मद फहीम बंसी कन्नौजे दिलशाद हुसैन ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत ठेंगड़ी नवीन चन्द्राकर माधव साहू सुमीत दास सहदेव व्यवहार सचिव शर्मा देवकुमार साहू दाऊलाल साहू अरुण जंघेल सुनील बुआल दीपा बग्गा  अशोक ठाकुर शब्बीर खान अस्सु नवीन नायक कल्पना सागर मनी राम साहू कमलेश नथानी कीमत दीप मुरली साहू विजयनीलकंठ जगत गौतम यादव बाबा मसीह सागर वाकड़े निसार चांगल जावेद खान  सिका सारथी महानंद जनक तांडी सुरेश बघेल रोहिणी नायक शीतल  नायक विजय निहाल आनंद छुरा आदि लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *