राजीव गांधी की “सेवा और सद्भावना” के सिद्धांत को जीवित रखना हर कांग्रेस कार्यकर्ता की अहम जिम्मेदारी है – विकास उपाध्याय

0

रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के निर्देशों पर कल राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर विधायक विकास उपाध्याय अपने विधानसभा क्षेत्र में कोविड जरूरतमंदों के लिए विशेष अभियान का आगाज़ करेंगे। सुबह 8ः00 बजे से ही क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जरूरतमंदों को दवाईयों की कीट, सुखा राशन, भाप मशीन, मास्क एवं ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर मशीन मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यही होगी कि इस कोरोना काल में आम लोगों की मदद के साथ उनकी जान बचाई जाए।

पश्चिम विधानसभा के विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पिछले साल भर से लगातार जरूरतमंदों को राहत सामाग्री देने कवायद में जूटे हुए हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में सेनेटाईज़र एवं मास्क का वितरण पूरे विधानसभा क्षेत्र में कई दौर में हो चुका है। इस बीच विधायक विकास उपाध्याय द्वारा बहुत कम समय में अटारी में स्थित साईंस काॅलेज परिसर में 500 बिस्तर से निर्मित कोविड सेन्टर का निर्माण भी किया गया, जहाँ कोविड के दूसरे वेव में पीड़ित सैंकड़ों की संख्या में लोग ठीक होकर सकुशल अपने घर वापसी किए।

कल राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के निर्देशों पर विधायक विकास उपाध्याय ने विशेष अभियान चलाये जाने की खास तैयारी कर रखी है, जो सुबह 8ः00 बजे से शुरू हो जाएगा। इस अभियान के तहत कोविड के जरूरतमंदों को दवाईयों की कीट, सुखा राशन, भाप मशीन, मास्क एवं आॅक्सीजन कन्सन्ट्रेटर मशीन मुहईया कराया जाएगा। इसके पहले भी विधायक विकास उपाध्याय द्वारा स्वयं की व्यवस्था पर सैंकड़ों संक्रमित लोगों को ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर मशीन के माध्यम से सांस में होने वाली दिक्कतों को दूर करने घर में ही यह सुविधा उपलब्ध कराई थी। उन्होंने कहा, यह अभियान संक्रमण के निम्न स्तर तक जब तक न पहुँच जाए तब तक लगातार जारी रहेगा।

विधायक विकास उपाध्याय ने कहा, राजीव गांधी सही मायने में आधुनिक भारत के जनक थे। यह कहना गलत नहीं होगा कि आज जिस भारत में हम सांस ले रहे हैं, जिस आधुनिक भारत का लोहा आज पूरी दुनिया मान रही है, यह राजीव गांधी की ही देन है। जिस कम्प्यूटर, आईटी और टेलिफोन जैसे कई अन्य क्षेत्रों में आज हम पूरी दुनिया को टक्कर देने का दंभ भर रहे हैं वह राजीव की ही देन है। भारत के जिन नौजवानों पर आज पूरी दुनिया की नजर है उसकी ताकत को राजीव ने बहुत पहले ही भांप लिया था। विकास उपाध्याय ने कहा, जिस पंचायती राज व्यवस्था के चलते भारत सशक्त है उसे राजीव गांधी ने ही लाया था। पूरे देश में नवोदय विद्यालय जो संचालित हैं, से लेकर युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मताधिकार का हक दिलाने वाले भी राजीव गांधी ही थे। विकास उपाध्याय ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यही होगी कि इस कोरोना काल में आम लोगों की मदद के साथ उनकी जान बचाई जाए। राजीव जी की सेवा और सद्भावना के सिद्धांत को जीवित रखना हर कांग्रेस कार्यकर्ता की अहम जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *