राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पूरी निष्ठा एवं श्रद्धा भक्ति के साथ कांग्रेस मनाएगी आतंकवाद विरोध दिवस-गिरीश दुबे

0

कार्यक्रम को सफल बनाने प्रभारियों की नियुक्ति की गई

रायपुर २० मई शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गांधी की ३० वी पुण्यतिथि को कांग्रेस आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाने जा रही है,पूरी निष्ठा एवं श्रद्धा भक्ति के साथ लगातार चरणबद्ध तरीके से सेवा अभियान चलाया जाएगा 21 मई से 24 मई तक यह अभियान जारी रहेगा।

ग्रामीण विधानसभा में वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा पंकज शर्मा,पश्चिम विधानसभा में विकास उपाध्याय,उत्तर विधानसभा में कुलदीप जुनेजा दक्षिण विधानसभा में महापौर एजाज ढेबर निगम सभापति प्रमोद दुबे एवं कन्हैया अग्रवाल की उपस्थिति में यह कार्यक्रम किया जाएगा।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे की उपस्थिति में सुबह 10:00 बजे कांग्रेस भवन गांधी मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी जाएगी साथ ही कांग्रेस जनों को शपथ दिलाया जाएगा।
तत्पश्चात गांधी मैदान के सामने स्थित चौड़ी में मजदूरों को मास्क एवं साबुन वितरण किया जाएगा पूरे कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।

शहर कांग्रेस ने इसके लिए हर ब्लॉक में प्रभारियों की भी जिम्मेदारी दी गई है।
गुरु घासीदास ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में राज्यसभा सांसद छाया वर्मा जी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगी,वहाँ प्रभारी कामरान अंसारी एवं ब्लॉक अध्यक्ष दीपा बग्गा के नेतृत्व में कार्यक्रम किया जाएगा,वही शहीद पंकज विक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में प्रभारी रियाज अहमद ब्लॉक अध्यक्ष सुमित दास, संत कबीर दास ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में प्रभारी हिरेंद्र देवांगन ब्लॉक अध्यक्ष माधव साहू, डॉ खूबचंद बघेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में प्रभारी सुनीता शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत ठेंगड़ी संत माता कर्मा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में प्रभारी पप्पू बंजारे ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव व्यवहार,महंत लक्ष्मीनारायण दास ब्लॉक में प्रभारी सत्यनारायण नायक ब्लॉक अध्यक्ष सचिन शर्मा ,सरदार वल्लभ भाई पटेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में प्रभारी श्रीकुमार मेंनन ब्लॉक अध्यक्ष देवकुमार साहू,शहीद भगत सिंह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में प्रभारी ब्लॉक अध्यक्ष अशोक ठाकुर नेताजी कन्हैयालाल बजारी ब्लॉक में प्रभारी राम सरोदर गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष दाऊलाल साहू, पंडित जवाहरलाल नेहरु ब्लॉक में प्रभारी पप्पू जमशेद अहमद ब्लॉक अध्यक्ष अरुण जंघेल, वीरांगना अवंती बाई ब्लॉक में प्रभारी दिप्तेश चटर्जी ब्लॉक अध्यक्ष सुनील भुआल, लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित ब्लॉक में प्रभारी पंकज मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष नवीन चंद्राकर के नेतृत्व में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *