कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय का युवाओं से आव्हान वैक्सिन की कमी के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका सबक देने तैयार रहें।

0

मोदी सरकार ने देश का 43% वैक्सिन विदेशों को भेज दिया और यहाँ के युवा अपने पारी के आने का इंतजार कर रहे हैं-विकास उपाध्याय

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने भारत में वैक्सिन की कमी को लेकर केन्द्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा,विदेशों को वैक्सीन बांटने या बेचने के चलते आज भारत का अपना वैक्सीनेशन ड्राइव प्रभावित हो रहा है। विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ के युवाओं से आव्हान किया है कि आप लोगों ने भाजपा के 11 में से जिन 9 सांसदों को चुन कर दिल्ली भेजा वो सब गूंगे हो गए हैं। अब समय आ गया है कि इनको 2024 के चुनाव में सबक सिखाया जाए। सिर्फ छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार है,जो अपनी जिम्मेदारी युवाओं की सुरक्षा के लिए निभा रही है।

विकास उपाध्याय ने आज जारी बयान में कहा,अगर मोदी सरकार करोड़ो के तादात में वैक्सीन विदेश न भेजती, तो आज भारत में वैक्सीन की कमी नहीं पड़ती।उन्होंने बताया भारत ने अब तक 6.45 करोड़ डोज़ विदेशों को भेजे हैं और भारत में करीब 9 करोड़ डोज़ की खपत हुई है। माने 57 फीसद डोज़ भारत में खर्च हुई हैं और बाकी 43 फीसद बाहरी मुल्कों को दी गई हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो आज यदि ये 43 % डोज भारत में मौजूद रहते तो वैक्सिनेशन के लिए किसी भी राज्य को परेशानी नहीं होती।परन्तु भाजपा ने संक्रमण खत्म होने का इसके पहले ही घोषणा कर जश्न मनाना शुरू कर दिया जिसे देश आज भुगत रही है।

विकास उपाध्याय आज युवाओं के बीच मुखातिब थे और उन्हें बताया कि इतने लम्बी कतार जो लगी है, भूपेश सरकार इन सभी को एक ही दिन में वैक्सिन लगाना चाह रही है परंतु आपके हिस्से की वैक्सिन को मोदी सरकार पहले ही विदेश में भेज चुकी है और इस सवाल पर पूरे भाजपा के लोग मौन हैं। बावजूद हमारी सरकार अपने निजी प्रयास व खर्चे से जितना हो सके अधिक से अधिक वैक्सिन के इंतजाम में लगी है।इसमें भी भाजपा की केन्द्र सरकार छत्तीसगढ़ में वैक्सिन की अधिक सप्लाई से रोक रही है। मोदी सरकार को डर है कि छत्तीसगढ़ में वैक्सिनेशन तेजी से होगा तो उनकी पार्टी भाजपा पर इसका विपरीत असर पड़ेगा।

विकास उपाध्याय ने आज छत्तीसगढ़ के युवाओं से आव्हान किया है कि यही समय है। जब इस बात का मूल्यांकन किया जाए कि आप लोगों के साथ कौन न्याय कर रहा है और कौन अनदेखी। छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा की सीट है और उसमें 9 सीट पर भाजपा के लोग आप लोगों की वोट और आपके बदौलत जीत कर दिल्ली पहुँचे हैं। परंतु आज जब युवाओं के जान जोखिम की बात आई है तो ये सभी सांसद गूंगे हो गए हैं। वे इस बात को भलीभांति जान रहे हैं कि वैक्सिन की कमी की वजह से ही ज्यादा युवाओं को प्रतिदिन वैक्सिन नहीं लग पा रहा है और उनको ये भी मालूम है कि इसमें केन्द्र सरकार की भूमिका है। बावजूद एक पत्र लिखना तो छोड़ो एक बयान तक नहीं आ रहा है,बल्कि इस पूरे घटनाक्रम को अलग मोड़ देने प्रयास हो रहा है। विकास उपाध्याय ने युवाओं से आव्हान किया है कि वे इस बात का सबक आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ अपना अभिमत दे कर सबक जरूर दें। इस बात को लेकर कांग्रेस अब गली मोहल्ले में भी कैम्पेन चलाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *