नारी समाज को सही दिशा देने में सक्षम है – दामू

0

रायपुर,माननीय राज्यपाल अनुसुइया उइके , राजेश्री महंत रामसुंदर दास , राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य हर्षिता पांडेय , पद्मश्री फुलवासन  सहित सभी बहनों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विनम्र अभिवादन सहित हार्दिक अभिनन्दन।अंतरराष्ट्रिय महिला दिवस के अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामु आंबेडारे ने कहा कि हमारे देश में मान्यता है कि जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। हम मातृ शक्ति की उपासना करने वाली देव भूमि  की संतान हैं। हमारी संस्कृति में नारी शक्ति का विशिष्ट स्थान है। हम शक्ति के रूप में मां दुर्गा की उपासना करते हैं। ज्ञान स्वरूपा मां सरस्वती की वंदना करते हैं और जीवन चक्र की गति के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। मानवीय स्वरूप में हम नारी शक्ति के सभी रूपों का हृदय की गहराइयों से सम्मान करते हैं। आज के इस विशेष अवसर पर कहना चाहता हूं कि नारी शक्ति के नाम किसी एक दिवस को मात्र प्रतीक के रूप में चिन्हित करने से नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में हर क्षण नारी सम्मान की पात्र है। हमारे छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि हमारी पावन भूमि ने भगवान राम की माता कौशल्या को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि हमारी राज्यपाल के रूप में हमारी बड़ी बहिन अनुसुइया उइके जी हमारे बीच उपस्थित हैं। छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति ने विविध क्षेत्रों में योगदान देकर यह सिद्ध किया है कि छत्तीसगढ़ की नारी समाज को सही दिशा देने में सक्षम है। देश और दुनिया में नारी शक्ति ने  अपनी भूमिका का निर्वाह किया है। नारी शक्ति ही सभ्य समाज का मूल स्रोत है। नारी शक्ति को शत शत वंदन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *