अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ठ कार्य हेतु आजीविका मिशन गरियाबंद की महिलाओं को मिला राष्ट्रीय पुरूस्कार

0

गरियाबंद : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, गरियाबंद के छुरा जनपद की प्रतिज्ञा ग्राम संगठन की दीदियों को उत्कृष्ठ कार्य हेतु राष्ट्रीय पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। यह गरियामयी कार्यक्रम साध्वी निरंजन ज्योति, केन्द्रीय राज्य मंत्री, पंचायत एवं विकास विभाग भारत सरकार के मुख्य आतिथ्य में विज्ञान भवन नई दिल्ली में 08 मार्च, 2021 को आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री नागेन्द्र नाथ सिन्हा-सचिव व नीता केजरीवाल- संयुक्त सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय की विशेष उपस्थिति थी।

विदित हो कि प्रतिज्ञा ग्राम संगठन का गठन वर्ष 2015 में किया गया। इसमें 279 समूह सदस्य जुडे हुए है। इस संगठन को यह सम्मान विशेष रूप से कुपोषण मुक्त अभियान, नशा मुक्त अभियान, माहवारी स्वच्छता में किये गये उत्कृष्ठ कार्य, प्रचार प्रसार इत्यादि के लिए प्रदाय किया गया। संगठन द्वारा 26 कुपोषित बच्चों को गोद लिया गया था। उन्हे घर में अण्डा, हरा सब्जी, चना, मूंगफली इत्यादि स्वयं बैठकर खिलाते थे। साथ ही पूरे ग्राम पंचायत स्तर पर नशामुक्ति हेतु लगातार रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। महिलाओं को माहवारी स्वस्छता की जागरूकता व सेनेटरी पैड उपयोग हेतु लगातार प्रोत्साहन व जागरूक किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस राष्ट्रीय पुरूस्कार को साध्वी निरंजन ज्योति, केन्द्रीय राज्य मंत्री, पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा श्री चन्द्रकांत वर्मा (आईएएस), मुख्य कार्यपालन अधिकारी-जिला पंचायत गरियाबंद की उपस्थिति में प्रतिज्ञा ग्राम संगठन की अध्यक्ष हुलसी ध्रुव व सचिव केकती दीवान को आॅनलाइन माध्यम से प्रदान किया गया। इसके तहत 2 लाख रूपये की राशि व प्रसस्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर सीईओ श्री वर्मा सभी सम्मान प्राप्त महिलाओं की सराहना करते हुए बधाई व भविष्य में अच्छा कार्य करने हेतु एव अंतराष्र्टªीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दिया। विकासखण्ड छुरा अंतर्गत स्व-सहायता समूह, ग्राम संगठन व संकुल संगठन के पदाधिकारी/सदस्यों तथा सामुदायिक संवर्गो द्वारा उक्त कार्यक्रम में आॅनलाईन माध्यम से शामिल हुई जिससे उनकी उत्साह व मनोबल में वृद्धि होगी तथा उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रेरणा प्राप्त होगी एवं कार्यक्रम के दौरान कोविड महामारी को ध्यान में रखते हुए जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। उक्त अवसर पर जिला मिशन प्रबंधन इकाई, जिला गरियाबंद के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *