भाजयुमो के पदाधिकारियों ने भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय से मुलाकात कर लिया मार्गदर्शन

0

रणनीति बना कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करे भाजयुमो- विष्णुदेव साय

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्च के प्रदेश पदधिकारोयों ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सभी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन के काम के साथ साथ जनहित के कार्यों में भी युवा मोर्चा की भागीदारी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी हमारे युवाओं ने बढ़ चढ़ कर जनसेवा के कार्य किए जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि युवाओं से जुड़े विषय पीएससी, व्यापम, शिक्षक भर्ती, पुलिस भर्ती, अन्य भर्तियां जिनमे गड़बड़ियां हैं, जो भर्तियां रुकी हुई हैं ऐसे युवाओं से जुड़े विषयों पर योजना बना कर काम करें। बेरोजगारी भत्ता का वादा सरकार ने पूरा नहीं किया हैं प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा किया गया हैं इन मुद्दों को लेकर प्रदेश के युवाओं के हित में योजनाबद्ध तरीके से रणनीति बना कर भाजयुमो आगे बढ़े।

इस अवसर पर हेमंत सेवलानी, गौतम सोनकर, उमेश घोरमोड़े, अजय सोनी, विपिन साहू, वैभव ठाकुर, विकास अग्रवाल, सुनिधि पांडेय, किशोर सोनी, ऋतु महिलाने, अमनप्रताप, अम्बर अग्रवाल, हरिओम साहू, निशांत पांडेय, रितेश मोहरे, सुनील शुक्ला, अनुराग साहू, मनीष यादव, उत्कर्ष द्विवेदी सहित भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *