February 3, 2026

महिला सशक्तीकरण में राज्य सबसे आगे-श्रीमती रेखा शर्मा : महिला चौपाल में शामिल हुई राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष

0
GYT

 

 JOGI EXPRESS

गरियाबंद, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा ने कहा है कि राज्य की महिलाएं सशक्तीकरण के मामले में अन्य प्रदेशों से बहुत आगे है। उन्होंने राज्य में महिला सशक्तीकरण के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। आज छुरा विकास खण्ड के आदिवासी बाहुल्य ग्राम देवरी में विरांगना दिवस के अवसर पर आयोजित महिला चौपाल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पाण्डे एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. श्वेता शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थी।


रानी लक्ष्मीबाई जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित महिला चौपाल में मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा शर्मा ने कहा कि राज्य की महिलाएं आत्म विश्वास से भरी हुई है, उन्होंने कहा कि आज हमारी लड़ाई हमारी उस सोच से है जो महिलाओं को पीछे ढकेलती है।  उन्होने कहा कि हमे अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए पढ़ना लिखना होगा तथा रोजगार और स्वरोजगार से भी जुड़ना होगा। श्रीमती शर्मा ने कहा कि महिलाओं को महिलाओं का साथ देना चाहिए ताकि मिलकर चुनौती और मुसीबतों का डटकर सामना कर सकें। उन्होंने महिलाओं की समस्या भी सुनी श्रीमती शर्मा ने कहा कि यहां आकर उन्हें खुशी हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पाण्डे ने भी सम्बोधित किया उन्होंने कहा कि महिला एवं पुरूष को साथ मिलकर चलना चाहिए तथा एक दुसरे का सम्मान करें। उन्होंने बैड टच और गुड टच के बारे में बताया साथ ही कहा कि महिलाओं के साथ गलत करने वालों को शर्मिन्दा होना चाहिए न कि महिलाओं को। श्रीमती पाण्डे ने जोर देकर कहा कि हमारी लड़ाई कुरीति और अंधविश्वास से है जिसे हमे मिलकर लड़ना है और जितना है। महिला चौपाल में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. श्वेता शर्मा ने कहा कि छ.ग. पहला राज्य है जहां महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। उन्होने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्ड महिलाओं के नाम पर बनाया गया है जो एक मिशाल है। डॉ. शर्मा ने कहा कि छुरा अंचल की महिलाएं स्वयं सहायता समूह बिहान के माध्यम से जुड़कर अच्छा काम कर रही है।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश मधु तिवारी ने विधिक साक्षरता शिविर के बारे में जानकारी दी। महिला चौपाल में विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई श्रीमती पुर्णिमा तिवारी ने महिला उत्पीड़न के संबंध में जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डे ने आत्मरक्षा के संबंध में विस्तार से बताया। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य रायमुनी भगत, श्रीमती खिलेश्वरी किरण, पुर्णिमा चन्द्राकर एवं छाया राही, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित महिला समूहों के सदस्य, आस पास के ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। महिला चौपाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तीकरण के संबंध मंे मनोरंजक तरीके से जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed