20 नवम्बर को भाजपा,मोर्चा-प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सोशल मीडिया प्रशिक्षण

0
BJP PHOTO

JOGI EXPRESS

बैकुण्ठपुर – भारतीय जनता पार्टी, आई.टी.सेल कोरिया की जिला कार्यसमिति एवं आगामी विधानसभा चुनाव 2018 के मद्देनजर जिले के पार्टी पदाधिकारियों के साथ मोर्चा,प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय सोशल मीडिया प्रशिक्षण भाजपा जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर में 20 नवम्बर 2017 दिन-सोमवार को समय-01ः00 बजे आहुत की गई है। आई.टी.सेल के जिला संयोजक तीरथ राजवाड़े ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया कि, प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से श्रम,,खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भईयालाल राजवाड़े, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पटेल, संसदीय सचिव श्रीमती चम्पादेवी पावले, विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता, प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिजीत पाण्डेय, जिला महामंत्री रामेश्वर जी पाण्डेय एवं देवेन्द्र तिवारी का सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन मिलेगा। प्रशिक्षण में प्रदेश पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष-महामंत्री, मोर्चा के जिलाध्यक्ष-महामंत्री, प्रकोेष्ठ के जिला संयोजक-सह संयोजक, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष-महामंत्री, मोर्चा-प्रकोष्ठ के जिला सोशल मीडिया प्रभारी अपेक्षित है।

           

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *