February 3, 2026

अर्जुन मुंडा ने बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए ‘मेडिसिन वैन’ को झंडी दिखाकर रवाना किया

0
अर्जुन मुंडा ने बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए ‘मेडिसिन वैन’ को झंडी दिखाकर रवाना किया

नई दिल्ली : केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने आज यहां बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए ‘मेडिसिन वैन’ को झंडी दिखाकर रवाना किया। 15 लाख रुपये की दवा सहायता ठाकुरद्वारा ट्रस्ट, जोरबाग, दिल्ली ने प्रदान की है। बाढ़ पीड़ितों की सेवा के लिए लगभग दो हजार स्वयंसेवक जमीनी स्‍तर पर काम कर रहे हैं।

श्री अर्जुन मुंडा ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए समाज के प्रति नि:स्वार्थ सेवा के लिए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री भोरे लाल और ठाकुरद्वारा ट्रस्ट की उनकी टीम द्वारा किए गए नेक प्रयासों की सराहना की और इसके साथ ही यह उम्‍मीद जताई कि उनकी टीम के प्रयास संकट की इस घड़ी में बिहार के बाढ़ पीड़ितों के काफी काम आएंगे। उन्होंने ठाकुरद्वारा ट्रस्ट की उदार सहायता के लिए उसका धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed