February 3, 2026

मध्यप्रदेश : गाडरवारा सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री चौहान ने शोक व्यक्त किया

0
मध्यप्रदेश : गाडरवारा सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री चौहान ने शोक व्यक्त किया
File Photo

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नरसिंहपुर जिले में गाडरवारा के पास हुए सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु को अत्यंत दुःखद बताते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्माओं को शांति और उनके परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों की सहायता के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed