February 3, 2026

महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का लगातार प्रदर्शन जारी – गिरीश दुबे,

0
महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का लगातार प्रदर्शन जारी – गिरीश दुबे,

रायपुर दिनांक 3 जुलाई 2020 पेट्रोल डीजल के बढतें दामों को लेकर कांग्रेस लगातार केन्द्र सरकार के खिलाफ आक्रमक तरीके से मैदान में उतरी है, लगातार आज दुसरे दिन भी कांग्रेस ने ब्लाक स्तर पर केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे सहित तमाम नेताओं ने केन्द्र की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहां कि आज कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का दौर चल रहां है, जिसके कारण लोगो को दैनिक उपभोग की वस्तुओं के लिए, रोजी – रोजगार के लिए सोचना पड़ रहां है, लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार लगातार बढ रहें पेट्रोल डीजल के दामों को नियत्रण नही कर पा रही है, जबकि अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम है।

शहर प्रवक्ता बंशी कन्नौजे ने जानकारी दी की अब तक यह प्रदर्शन पं. जवाहर लाल नेहरू ब्लाक के तेलघानी नाका चैंक में ब्लाक अध्यक्ष अरूण जंघेल एवं महंत लक्ष्मीनारायण दास ब्लाक के आजाद चैंक में ब्लाक अध्यक्ष सुनिता शर्मा, शहीद ब्रिगेडियर उस्मान ब्लाक के पचपेढ़ी नाका चैंक में सुमित दास, गुरूघासी दास ब्लाक के शंकर नगर चैंक में कामरान अंसारी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया जा चंुका है। प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओें द्वारा महंगाई के विरोध में किये गए प्रदर्शन को याद दिलाते हुए उनके लिए चुड़ी एवं मेहेन्दी रखकर प्रदर्शन किया।

आज इस कार्यक्रम में प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, कन्हैया अग्रवाल, विकास तिवारी, सुमित दास, आशा चैहान, सुरेश चन्नावार, राजेश सिंह ठाकुर, दिलीप अग्रवाल, प्रदीप कावडीया, सुमित दास, सुयश शर्मा, राजु यादव, मुकेश शर्मा, मल्लीका प्रजापति, शेखर साहू हरीष तिवारी, प्रशांत यादव, माधव छुरा, अम्बे बागमार, सुजीत चैहान, रामदास कुर्रे, हैदर अली, दिलीप फरीकार, सचिन शर्मा, सत्यनारायण नायक, वाहीउद्दीन, मुरली साहु, दिनेश फुटान, आशीष विश्वकर्मा, ईश्वर चक्रधारी, सतीष जंघेल, अनिल वर्गे, रविन्द्र शुक्ला, मो. फिरोज गांधी, रंजन कुमार गोयल, अमित तिवारी, मंगल सिंह, बृजमोहन साहु, गजेन्द्र साहु, प्रकाश शर्मा, भुपत महोबिया, अविनय दुबे, मोहन साहु, अमित घोस, सहित कार्यकर्ता उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed