किसान कल्याण तथा कृषि विकास संबंधी बैठक सम्पन्न जनहितकारी योजनाओं का शत प्रतिषत लाभ पात्र हितग्राही को पहुँचे- कलेक्टर

0
IMG-20200702-WA0010

मो.शब्बीर ब्यूरो चीफ शहडोल

शहडोल 02 जुलाई 2020- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने आज कलेक्टर सभागार में कृषि विभाग, पषु चिकित्सा विभाग, उद्यान विभाग एवं मत्स्य विभाग के जिला अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर उनके विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं लक्ष्य के विरूद्व उपलब्ध की समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, उप संचालक कृषि श्री जे.एस. पेन्द्राम, सहायक संचालक मत्स्य श्री संतोष चैधरी एवं अन्य संबंधी अधिकारी उपस्थित थें।
कलेक्टर श्री सिंह ने उप संचालक कृषि को निर्देषित किया कि जिले के कुल क्षेत्रफल रकवा, फसल योग क्षेत्रफल रकवा, वनाच्छादित रकवा एवं सिंचित एवं असिंचित फसल रकवा, एक फसलीय एवं दो फसलीय फसलों के संबंध में अलग से जानकारी बनाई जाए। कलेक्टर ने खरीफ फसलों की बोनीपूर्ति, बीज भण्डारण, उर्वरक भण्डारण आदि समीक्षा की। कलेक्टर ने बिना लायसेंस खाद, बीज विक्रेताओं के विरूद्व पुलिस प्राथमिकी, दर्ज करानेे के लिए निर्देषित किया। कलेक्टर ने निर्देषित किया कि सी.एम. हेल्पलाईन की सतत समीक्षा कर उनका निराकरण समयावधि में सुनिष्चित किया जाए। कलेक्टर श्री सतेन्द्र सिंह ने उप संचालक कृषि को निर्देषित किया कि फसल बीमा योजना का चार्ट बनाकर इसकी जानकारी प्रदाय की जाए। उन्होने निर्देषित किया कि धान उपार्जन केन्द्रों, धान भण्डारण केन्द्र सभी की मैपिंग की जाए तथा मैपिंग में उपार्जन केन्द्रों या खरीदी केन्द्रों को जोड़ा जाए एवं यह सुनिष्चित किया जाए कि फसल बेचने वाले किसानों को बहुत अधिक दूर न जाना पडे़। कलेक्टर ने जीएम नाॅन को निर्देषित किया कि धान खरीदी केन्द्रों के लिए बारदाने आदि की व्यवस्था पूर्व से सुनिष्चित की जाए। कलेक्टर ने पषु चिकित्सा विभाग की समीक्षा की। उप संचालक पषु चिकित्सा विभाग ने बताया कि पषु औषधालय के 13 भवन विहिन है एवं स्टाॅफ की रिक्तता के बारे में जानकारी प्रदान की। जिस पर कलेक्टर ने निर्देषित किया कि अद्र्वषासकीय पत्र के माध्यम से पदों की प्रतिपूर्ति हेतु पत्र लिखा जाए। बैठक में कलेक्टर ने पषु धन, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भादान एवं बाध्याकारण आदि की समीक्षा की। कलेक्टर ने शत प्रतिषत लक्ष्य की उपलब्धता सुनिष्चित करने के निर्देष दिए। इसी प्रकार उन्होने गौषाला निर्माण, पूर्ण एवं अपूर्ण की जानकारी प्राप्त करते हुए नये गौषाला निर्माणों के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के साथ मौके पर जाकर जमीन चिन्हित करने के निर्देष दिए। इसी प्रकार कलेक्टर ने मत्स्य विभाग में मत्स्य तालाबों, पट्टा वितरण आदि की समीक्षा की एवं जिले के उपलब्ध जल संसाधन की मैपिंग कराने के निर्देष सहायक संचालक मत्स्य श्री संतोष चैधरी को दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed