February 3, 2026

प्रधानमंत्री ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शोक व्यक्त किया

0
प्रधानमंत्री ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘सुशांत सिंह राजपूत … एक प्रतिभाशाली युवा अभिनेता ने बहुत जल्द दुनिया को अल‍विदा कह दिया। उन्होंने टीवी सीरियलों और फिल्मों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मनोरंजन की दुनिया में उनके अभ्‍युदय ने कई लोगों को प्रेरित किया और वह अपनी कई यादगार भूमिकाओं के लिए सदैव याद किए जाएंगे। उनके निधन से स्तब्ध हूं। मेरी गहरी संवदेनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed