September 18, 2025

जग्गी हत्याकांड ना भूले कांग्रेस – शिवरतन शर्मा

0
SHIVRATAN SHARMA -2

jogi express

रायपुर। भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक शिवरतन शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के नेता सत्यनारायण शर्मा के वक्तव्य पर कहा है कि कांग्रेस पार्टी अपनी पिछली कारगुजारियों को याद करें की कैसे सत्ता का दुरूपयोग किया था फिर लोकतंत्र की दुहाई दे। उन्होंने कहा कि विपक्ष को कैसे नेस्तानाबुद किया जाए कांग्रेस शासन काल में केवल यही षड़यंत्र चलता था लेकिन जनता ने कांग्रेस पार्टी को ऐसा जवाब दिया कि कांग्रेस पाटी 14 साल से वनवास काट रही है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस पर केशरिया होने का आरोप लगाने से पहले कांग्रेस पार्टी याद करें स्व. रामअवतार जग्गी हत्याकांड जिसमें कई पुलिस वाले कांग्रेस पार्टी के शासन का पाप भोग रहे है। उन्होंने कहा कि आपातकाल के वो काले दिन और तीन साल कांग्रेस पार्टी के छत्तीसगढ़ में शासन के समय में कोई ज्यादा अंतर नहीं है।
 शिवरतन शर्मा ने कहा कि फर्जी सी.डी. कांड में कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल की जग हंसाई हो रही है और कांग्रेस पार्टी उनके उलजलुल क्रिया कलापों में साथ देकर अपने चेहरे को बेनकाब कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *