February 3, 2026

उसेंडी और कावड़िया पहुँचे दादाबाड़ी

0
उसेंडी और कावड़िया पहुँचे दादाबाड़ी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता लोकेश कावड़िया ने राजधानी के एमजी रोड स्थित दादाबाड़ी में उस प्रांगण का निरीक्षण किया, जहाँ श्री ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट द्वारा फ़ूड पैकेट वितरण किया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री उसेंडी ने श्री ऋषभदेव मंदिर द्वारा किये जा रहे इस सुकृत कार्य की भूरि-भूरि सराहना की और प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से धन्यवाद प्रेषित किया। इस अवसर पर श्री ऋषभदेव ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी विजय कांकरिया, ट्रस्टी राजेन्द्र गोलछा एवं पारस पारख, नीलेश गोलछा, नरेश बुरड़, पंकज कांकरिया आदि सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed