February 3, 2026

MP कांग्रेस में डैमेज कंट्रोल की तैयारियां शुरू, मंत्रियों की ‘क्लास’ लगाएंगे प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया

0
kamal-deepak1-1.jpg

भोपाल
कांग्रेस समन्वय समिति के अध्यक्ष दीपक बाबरिया भोपाल में मंत्रियों के साथ वन टू वन चर्चा कर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मिल रही शिकायतों (Complaints) से रूबरू कराएंगे, साथ ही मंत्रियों के कामकाज की रिपोर्ट भी लेंगे. इसके लिए दिल्ली से मंत्रियों के पास मैसेज पहुंचा है कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया 3 और 4 मार्च को भोपाल के गेस्ट हाउस में मंत्रियों से मुलाकात करेंगे.

मंत्रियों के साथ होने वाली चर्चा में बाबरिया उनके विभाग से जुड़े अब तक वचन पूरे करने की जानकारी लेंगे, साथ ही पार्टी पदाधिकारी विधायकों और कार्यकर्ताओं से मिली शिकायतों को लेकर भी चर्चा करेंगे. विधायकों में मंत्रियों के रवैए को लेकर बढ़ रही नाराजगी को लेकर भी बाबरिया मंत्रियों से वन टू वन चर्चा करेंगे. इससे पहले बाबरिया पीसीसी में पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों से लंबी चर्चा कर चुके हैं. उसके बाद बाबरिया की 3 और 4 मार्च को होने वाली मंत्रियों के साथ वन टू वन चर्चा कई मायनों में महत्वपूर्ण होगी. जानकारी के मुताबिक, बाबरिया मंत्रियों के साथ वन टू वन चर्चा के बाद सीएम कमलनाथ से भी चर्चा करेंगे और पूरे मामले की जानकारी देंगे.

पार्टी की कोशिश है कि सत्ता और संगठन में तालमेल बनाया जाए, साथ ही पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों में बढ़ रही नाराजगी को दूर किया जाए, इसको लेकर किस तरीके का रोड मैप पार्टी तैयार कर सकती है, उन तमाम बिंदुओं को लेकर भी चर्चा होगी जो पार्टी के अंदर लगातार उठ रहे हैं. दरअसल प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया को लंबे समय से कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की तरफ से शिकायतें मिल रही हैं कि सरकार में बैठे अधिकांश मंत्री न तो पदाधिकारियों की सुन रहे हैं और न ही कार्यकर्ताओं की. कई मंत्री तो पीसीसी के पदाधिकारियों को भी समय नहीं दे रहे हैं. इस तरह की सैकड़ों शिकायतें कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी तक भी पहुंची थीं. सूत्रों की माने तो दीपक बाबरिया की इस संबंध में सोनिया गांधी से बात हुई है. इसके बाद उन्होंने सीएम कमलनाथ से बात कर मंत्रियों से वन टू वन करने का तय किया है. बाबरिया के वन टू वन के प्रोग्राम की सूचना से मंत्री असमंजस में हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed