‘भाजपा को 2018-19 में मिला 742 करोड़ रुपए का चंदा, कांग्रेस को मिले 148 करोड़ रुपए’

0
delhi_assembly_election_2020_bjp_and_congress_is_likely_to_release_candidate_list_today_1579223500.jpg

 नई दिल्ली 
भाजपा को 2018-19 में 742 करोड़ रुपए चंदे में मिले, जबकि कांग्रेस को 148 करोड़ रुपए चंदा मिला। इन दलों ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामों में यह जानकारी दी है।

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के अनुसार भाजपा का चंदा 2017-18 के 437.04 करोड़ रुपए से बढ़कर 2018-19 में 742.15 करोड़ हो गया यानी उसके चंदे में 70 फीसद का इजाफा हुआ।

एडीआर के अनुसार कांग्रेस का चंदा 2017-18 के 26 करोड़ रुपए से बढ़कर 2018-19 में 148.58 करोड़ रुपए हो गया। यानी उसका चंदा 457 फीसद बढ़ा। हालांकि पार्टी के चंदे में 2016-17 से 2017-18 के दौरान 36 फीसद की कमी आ गई थी।
 
एडीआर ने एक बयान में कहा, ''भाजपा ने 4483 चंदों से 742.15 करोड़ रुपए मिलने की घोषणा की, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 605 चंदों से 148.58 करोड़ रुपए मिलने की घोषणा की।"

एडीआर के अनुसार भाजपा को मिला कुल चंदा कांग्रेस, राकांपा, भाकपा, माकपा, और तृणमूल कांग्रेस को मिले कुल चंदे के तीन गुणा से भी अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *