February 3, 2026

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 6.65 करोड़ से पांच एकड़ में बनेगा वृद्धाश्रम

0
10-52.jpg

भोपाल

भोपाल नगर की लिंक रोड नंबर तीन पर स्थित पत्रकार कालोनी के सामने पांच एकड जमीन पर छह करोड 65 लाख 53 हजार रुपए की लागत से 100 सीटर वृद्धाश्रम बनेगा। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में बनने वाले वृद्धाश्रम प्रोजेक्ट के संबंध में जनसम्‍पर्क, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री पी.सी. शर्मा ने आज मंत्रालय में सामाजिक न्याय विभाग और निर्माण एजेन्‍सी पीआईयू (लोक निर्माण विभाग) के अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद अंतिम रूप दिया। निर्माण एंजेसी द्वारा वृद्धाश्रम भवन और इसमें दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में प्रेजेन्टेशन दिया गया।

बताया गया कि वृद्धाश्रम में मेडिटेशन सेंटर, फिजियोथेरेपी सेंटर, मल्टी परपज हॉल, गार्डन सहित अन्य सुविधाएं रहेंगी। मंत्री शर्मा ने नगर के बीचो-बीच बनने वाले वृद्धाश्रम का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्माण कार्य को मई, 2021 के पहले पूरा करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed