February 3, 2026

जल्द बनेगी सौरभ गांगुली की बायॉपिक ‘दादागीरी’?

0
115.jpg

पिछले काफी दिनों से बॉलिवुड में स्पोर्ट्स बायॉपिक बनने का चलन तेजी से बढ़ा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बायॉपिक को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा 'दंगल', 'मैरी कॉम', 'भाग मिल्खा भाग', 'सूरमा', 'गोल्ड' जैसी स्पोर्ट्स पर आधारित फिल्मों को काफी पसंद किया गया है। इस समय पूर्व इंडियन क्रिकेटर मिताली राज की बायॉपिक भी बन रही है जिसमें तापसी पन्नू लीड रोल निभा रही हैं। अब खबर है कि जल्द ही वर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरभ गांगुली पर भी बायॉपिक बनाई जा सकती है।

हाल में ऐसी खबरें सामने आई हैं कि प्रड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर ने कुछ दिनों पहले बीसीसीआई चीफ सौरभ गांगुली से मुलाकात की है। इस दौरान गांगुली पर बायॉपिक बनाए जाने की बताचीत चलने की बात कही जा रही है। सभी को पता है कि सौरभ गांगुली को 'दादा' कहकर पुकारा जाता है इसलिए माना जा रहा है कि इस फिल्म का नाम 'दादागीरी' रखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed