February 3, 2026

आज है फाल्गुन अमावस्या, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व भी जान लें

0
mauni_amavasya_2020_1579698367.jpg

 नई दिल्ली
फाल्गुन माह में पड़ने वाली अमावस्या को फाल्गुन अमावस्या के नाम से पहचाना जाता है। यह हिंदू वर्ष की आखिरी अमावस्या होती है। इस साल फाल्गुन अमावस्या आज यानी 23 फरवरी 2020 रविवार, को पड़ रही है। महाशिवरात्रि के बाद मनाई जाने वाली इस फाल्गुन अमावस्या का शास्त्रों में अत्यधिक महत्व बताया गया है। फाल्गुन अमावस्या श्राद्ध और पितरों की तृप्ति के लिए भी सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है।

फाल्गुन अमावस्या का शुभ मुहूर्त
अमावस्या तिथि आरंभ– 19:04:19 बजे (22 फरवरी )
अमावस्या तिथि समाप्त– 21:03:12 बजे (23 फरवरी)

फाल्गुन अमावस्या का महत्व-
हिंदू धर्म में फाल्गुन अमावस्या का बहुत बड़ा महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह अमावस्या पितरों को मोक्ष प्रदान करती है। बता दें, पितरों की शांति के लिए किए जाने वाले दान, तर्पण, श्राद्ध आदि के लिए यह दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान का भी विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन संगम पर देवताओं का निवास होता है। फाल्गुनी अमावस्या पर दान-पुण्य अवश्य करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed