February 3, 2026

नक्सल कमांडर गैंदसिंह महिला साथी के पहुँचे पुलिस की शरण में ?

0
Naxal_ax.jpg

मानपुर
खुख्यात नक्सल कमांडर गैंदसिंह कोवाची ने अपने महिला साथी के साथ संगठन छोड़ दिया है. हालांकि इस बात की पुष्टि अभी अधिकृत तौर पर कोई नहीं कर रहा है. लेकिन खुफिया विभाग के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक गैंदसिंह अब समाज की मुख्यधारा से जुड़ना चाहता है. वह नक्सल संगठन को छोड़ चुका है. संभव है कि वह अब पुलिस शरण में पहुँच गया है. वह पुलिस के कब्जे में है. ख़बर है कि जल्द पुलिस गैंदसिंह का आत्मसमर्पण करवा सकती है.

अधिकारिक सूत्र बताते हैं कि गैंदसिंह बीते 8 फरवरी से नक्सल संगठन से दूर है या कहिए गायब है, फरार है. फिलहाल वह कहाँ है इसकी जानकारी अधिकृत तौर नहीं मिल पाई है. लेकिन इन सबके बीच ऐसी भी ख़बर है कि पुलिस गैंदसिंह को कोराचा इलाके से अपने कब्जे में ले लिया है. दूसरी ओर नक्सलियों ने भी अपने लापता साथियों की तलाश शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed