February 3, 2026

विष्णु दत्त शर्मा मध्य प्रदेश बीजेपी के नए अध्यक्ष नियुक्त

0
vd-sharma1.jpg

दिल्ली
मध्य प्रदेश बीजेपी में बड़े बदलाव की खबर है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता विष्णु दत्त शर्मा को मध्य प्रदेश बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. शर्मा राकेश सिंह का स्थान लेंगे, जिनके नेतृत्व में पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा गया था. विष्णु दत्त शर्मा खजुराहो से बीजेपी के सांसद हैं.

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने विष्णु दत्त शर्मा को बधाई दी है. राकेश सिंह ने कहा है कि पार्टी ने किया अच्छे चेहरे का चयन किया है.

उन्होंने कहा कि बतौर प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए हमने 18 बड़े आंदोलन किए है. राकेश सिंह ने कहा कि ये बदलाव होना था और मुझे इसकी जानकारी थी.

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति पर खजुराहो के सांसद वीडी शर्मा ने ट्वीट कर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद दिया है.

उन्होंने ट्वीट कर कहा है, 'मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को मध्य प्रदेश, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री श्री अमित शाह जी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार.'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed